तमिलनाडु में राहुल के हेलीकॉप्टर की तलाशी ली गई; चुनावी कार्यक्रम के लिए वायनाड जा रहे थे कांग्रेस नेता

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 15 अप्रैल 2024। तमिलनाडु के नीलगिरी में चुनाव आयोग के अधिकारियों ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की तलाशी ली। पुलिस ने बताया कि हेलीकॉप्टर के यहां उतरने के बाद उड़न दस्ते के अधिकारियों ने तलाशी ली। राहुल अपने संसदीय क्षेत्र केरल के वायनाड जा रहे थे, जहां वे सार्वजनिक रैली सहित कई चुनावी अभियानों में हिस्सा लेने वाले हैं।

वायनाड में राहुल ने किया रोड शो
तमिलनाडु के सीमावर्ती क्षेत्र नीलगिरी जिले में राहुल गांधी ने कला एवं विज्ञान कॉलेज के छात्रों से मुलाकात की। इसके बाद वे सड़क मार्ग से केरल के सुल्तान बाथेरी पहुंचे। यहां राहुल ने खुली छत वाली कार में बैठकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। सैकड़ों लोग उनके रोड शो में शामिल हुए। बता दें कि वायनाड निर्वाचन क्षेत्र में उनका सामना सीपीआई नेता एनी राजा और भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्रन से होने वाला है।

‘भारत में सिर्फ एक ही नेता होना चाहिए…’
रोड शो के दौरान राहुल ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा, “हमारी लड़ाई मुख्य रूप से आरएसएस की विचारधारा से है। भाजपा और प्रधानमंत्री का कहना है कि वे एक राष्ट्र, एक चुनाव, एक नेता, एक भाषा चाहते हैं। भाषा कोई थोपी हुई चीज नहीं है। भाषा एक ऐसी चीज है जो लोगों के अंदर से आती है। केरल के लोगों से यह कहना कि आपकी भाषा हिंदी से कमतर है, अपमानजनक है। भारत में सिर्फ एक ही नेता होना चाहिए, ऐसा कहना देश के सभी युवा लोगों का अपमान करने जैसा है।

तारीख की घोषणा के बाद राहुल गांधी अपने निर्वाचन क्षेत्र में दूसरी बार आए
वायनाड दौरे के दौरान कांग्रेस सांसद के मनंतवाड़ी बिशॉप से भी मुलाकात करने की संभावना है। शाम को कांग्रेस नेता कोझिकोड जिले में रैली को संबोधित करेंगे। बता दें कि लोकसभा चुनाव की तारीख की घोषणा के बाद राहुल गांधी अपने निर्वाचन क्षेत्र में दूसरी बार आए हैं।

लोकसभा चुनाव 2019 में वायनाड सीट से राहुल को मिली थी जीत
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में राहुल गांधी अमेठी और वायनाड से चुनाव लड़े थे। अमेठी में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने उन्हें 55,120 वोटों के अंतर से हराया था, जबकि वायनाड में राहुल गांधी को जीत मिली थी। इस बार फिर कांग्रेस ने वायनाड से राहुल गांधी को उम्मीदवार बनाया है। 

Leave a Reply

Next Post

तिहाड़ जेल में केजरीवाल से मुलाकात के बाद भावुक हुए CM मान, कहा- आतंकवादियों की तरह हो रहा व्यवहार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 15 अप्रैल 2024। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तिहाड़ जेल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार दोपहर में मुलाकात की। सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा, ‘यह देखकर बहुत दुख हुआ कि उन्हें वे सुविधाएं […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप