दूरस्थ वनांचल क्षेत्र के लोगों को मिल रहा हैं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ

शेयर करे

जशपुर के 6 लाख 94 हजार लोगों का बना आयुष्मान कार्ड, 13 हजार 672 मरीजों को 13.78 करोड़ रूपए का मिला निःशुल्क ईलाज

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 03 जुलाई 2023। जब भी हम बीमार पड़ते हैं तो मन में अस्पताल डॉक्टर की फीस लम्बी-चौड़ी तथा मंहगी दवाईयों की लिस्ट नजर आने लगती हैं। गरीब मजदूर, किसान जैसे कमजोर वर्गो के लिए यह बड़ा कठिन समय होता है। क्योंकि जान बचाने के लिए वे अपनी मेहनत की कमाई मंहगे ईलाज में खर्च कर देते हैं, ऐसे कठिन परिस्थिति में कमजोर वर्ग की सहायता के लिए शासन द्वारा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना एवं डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना जरूरतमंद मरीजों के लिए बहुत बड़ी सहारा बनी हुई हैं। जिलें के कुल 13 हजार 672 हितग्राहियों के द्वारा कुल राशि 13.78 करोड़ रूपए का निःशुल्क ईलाज की सुविधा अलग-अलग अस्पतालों से प्राप्त किया जा चुका है।  
जशपुर जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल रहा है। अब तक जिलें मेे 6 लाख 94 हजार 355 कार्ड बनाया गया हैं आयुष्मान भारत के जिला परियोजना संमन्वयक ने बताया कि दूरस्थ क्षेत्रों के गांव-गांव मंे शिविर लगाकर छुटें हुए लोगों का प्राथमिकता से आयुष्मान कार्ड बनवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कांसाबेल विकासखंड में 68 हजार 373 कार्ड, कुनकुरी विकासखंड में 80 हजार 886 कार्ड, दुलदुला विकासखंड में 43 हजार 416 कार्ड, फरसाबहार विकासखंड में 92 हजार 459 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। इसी प्रकार जशपुर विकासखंड में 77 हजार 378 कार्ड, पत्थलगांव  विकासखंड में 1लाख 53 हजार 191 कार्ड, बगीचा विकासखंड में 1 लाख 31 हजार 85 कार्ड, मनोरा विकासखंड में 47 हजार 567 कार्ड, बनाया जा चुका हैं।
सी.एस.सी मैनेजर द्वारा कार्ड बनाने में आ रही तकनीकि समस्या का निदान कर एवं हर एक-एक गांव की मॉनिटरिंग की जा रही हैं। साथ ही घर-घर जाकर भी आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। उल्लेखनीय हैं कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना से 5 लाख और डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना से 50 हजार तक निःशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ ले सकते हैं। साथ ही विशेष चिन्हांकित बीमारी के ईलाज हेतु 20 लाख रूपये तक आयुष्मान से लाभ लिया जा सकता हैं।

Leave a Reply

Next Post

30 से अधिक आदिवासियों ने ली कांग्रेस की सदस्यता…मंत्री कवासी लखमा ने गमझा पहनाकर करवाया पार्टी में प्रवेश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 03 जुलाई 2023। छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने सोमवार को अपने निवास में 30 से अधिक लोगों को कांग्रेस प्रवेश करवाया है। मंत्री लखमा ने गमझा और माला पहनाकर लोगों का कांग्रेस में स्वागत किया। इसके बाद कवासी लखमा ने मीडिया से चर्चा की। […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण