एमएस धोनी की मौजूदगी में महाराष्ट्र के लिए लॉन्च हुआ डायग्नोस्टिक्स का नया प्लेटफॉर्म

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अनिल बेदाग

मुंबई, 07 अक्टूबर 2026। महाराष्ट्र में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक एकीकृत और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स और एनएम मेडिकल ने महत्वपूर्ण साझेदारी की घोषणा की है। इस पहल के तहत राज्य के प्रमुख पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी और प्रिवेंटिव वेलनेस ब्रांड एक साझा नेटवर्क से जुड़ेंगे।

एनएम मेडिकल की चार दशकों की एडवांस्ड रेडियोलॉजी, कार्डियोलॉजी और प्रिवेंटिव वेलनेस विशेषज्ञता अब न्यूबर्ग की जीनोमिक्स, मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स, डिजिटल पैथोलॉजी, प्रोटिओमिक्स और अन्य अत्याधुनिक क्षमताओं के साथ मिलकर काम करेगी। इसका उद्देश्य मरीजों और डॉक्टरों को जांच से लेकर बीमारी की निगरानी तक अधिक व्यापक समाधान उपलब्ध कराना है।

न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स के संस्थापक, चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक डॉ. जी.एस.के. वेलू ने कहा, “हम उन्नत रेडियोलॉजी, पैथोलॉजी, जीनोमिक्स और प्रिवेंटिव वेलनेस को एक मंच पर लाकर महाराष्ट्र में एक प्रभावशाली डायग्नोस्टिक्स नेटवर्क तैयार करना चाहते हैं।”

इस नेटवर्क से मरीजों को एडवांस्ड इमेजिंग, विशिष्ट जांच और निवारक स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुंच मिलने की उम्मीद है। वहीं डॉक्टरों को पैथोलॉजी, इमेजिंग और जीनोमिक्स को एक साथ देखने का लाभ मिलेगा, जिससे शुरुआती पहचान और अधिक सटीक उपचार निर्णयों में मदद मिल सकती है। यह पहल महाराष्ट्र में चिकित्सकीय उत्कृष्टता और आधुनिक डायग्नोस्टिक्स के बीच एक नया सेतु बनाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा के कुशासन में कानून हाथ जोड़कर खड़ा है और अपराधी तेज़ाब लेकर खुलेआम घूम रहे हैं - दीपक बैज

शेयर करेएसिड की अवैध बिक्री और अपराधियों के इस खौफनाक मनोबल का जिम्मेदार कौन है? छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर, 07 अक्टूबर 2026। बालोद एसिड अटैक पर गृह मंत्री का इस्तीफ़ा मांगते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि भाजपा राज में जब खाकी की बेटी सुरक्षित नहीं, तो आम बेटियाँ कैसे […]

You May Like

शाहरुख खान ने ली अभिषेक बच्चन के करियर की जिम्मेदारी....|....शारदीय नवरात्रि 2026: 11 अक्टूबर को नवरात्रि का पहला दिन....|....अंडे की जगह नाश्ते में क्या खाएं? प्रोटीन से भरपूर हैं ये 5 शाकाहारी विकल्प....|....भाजपा के कुशासन में कानून हाथ जोड़कर खड़ा है और अपराधी तेज़ाब लेकर खुलेआम घूम रहे हैं - दीपक बैज....|....एमएस धोनी की मौजूदगी में महाराष्ट्र के लिए लॉन्च हुआ डायग्नोस्टिक्स का नया प्लेटफॉर्म....|....पेट का इन्फेक्शन कहीं बन न जाए कैंसर?....|....रणथंभौर में सफारी नियम तोड़ना पड़ा भारी....|....साइकिल के पैडल से गूंज रहा प्रकृति बचाने का संदेश....|....इंदौर में हंगामे और पथराव के बीच ढाई सौ से ज्यादा बाधक निर्माण हटाए....|....सागर में 50 साल से बन रही दुर्गा प्रतिमाएं, देशभर में रहती है डिमांड