‘मैं बहुत जल्द मुंबई में विस्फोट करने वाला हूं’ शख्स ने ट्विट कर मुंबई पुलिस को दी धमकी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 23 मई 2023। ट्विटर पर कथित तौर पर शहर को ‘विस्फोट’ करने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को मंगलवार को हिरासत में लिया गया है। मुंबई पुलिस को सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक धमकी मिली, जब एक व्यक्ति ने ट्विटर पर एक धमकी भरा संदेश पोस्ट किया और कहा, “मैं बहुत जल्द मुंबई में विस्फोट करने वाला हूं।” धमकी मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की।  पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सोमवार (22 मई) को करीब सुबह 11 बजे के वक्त मुंबई पुलिस के ट्विटर अकाउंट पर एक मैसेज भेजा गया जिसमें लिखा था, “मैं मुंबई में बहुत जल्द धमाका करने वाला हूं.” ये मैसेज शख्स ने अंग्रेजी में “I m gonna blast the mumbai very soon.” लिख कर धमकी दी।  

बाद में पुलिस ने मंगलवार को बताया कि एक व्यक्ति की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। मुंबई पुलिस ने कहा, “पुलिस ने उस व्यक्ति की पहचान कर ली है और पूछताछ के लिए उसे हिरासत में ले लिया है।मामले की आगे की जांच चल रही है।

Leave a Reply

Next Post

मनीष सिसोदिया की गर्दन पकड़कर कोर्ट लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस! वीडियो शेयर कर भड़के केजरीवाल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 23 मई 2023। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के अदालत में पेशी के दौरान हुई बदसलूकी पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या ऐसा करने के लिए ऊपर से कहा गया है हालांकि पुलिस ने दुर्व्यवहार की […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प