ट्रेलर की चपेट में आये तीन युवक, मौके पर ही मौत, भगवान शिव के दर्शन को जा रहे थे तीनो…

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायगढ़ 06 अगस्त 2022। जिले में सड़क दुर्घटना में दो भाइयों समेत तीन किशोरों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ट्रेलर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों रूपसिंह अगरिया (18 वर्षीय) और रूप नारायण अगरिया (15 वर्षीय) तथा अन्य किशोर भुवनेश्वर राठिया (16 वर्षीय) की मौत हो गई है। खरसिया के थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने बताया कि तीन किशोर मोटरसाइकिल पर सवार होकर बरगढ़ मन्दिर में भगवान शंकर के दर्शन कर अपने गांव बांधापाली लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि जब वह बरगढ़ गांव से कुछ दूरी पर थे तब ट्रेलर की चपेट में आ गए और इस घटना में तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस दल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Next Post

प्रो कबड्डी लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बने पवन शेहरावत, दो करोड़ से ज्यादा कीमत पर बिके

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 06 अगस्त 2022। प्रो कबड्डी लीग के नौवें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी जारी है। पहले दिन तमिल थलाईवाज की टीम ने रेडर पवन शेहरावत को 2.26 करोड़ की कीमत पर खरीदा। इसके साथ ही पवन प्रो कबड्डी लीग के इतिहास के सबसे […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज