नवम अंतराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन : गृहमंत्री के मुख्य आतिथ्य में जनप्रतिनिधियों , अधिकारियों-कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने किया योगाभ्यास

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 21 जून 2023। नवम अंतरास्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज मिनी स्टेडियम दुर्ग में आयोजित जिला स्तरीय योगा  का शुभारंभ  मुख्य अतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर सांसद विजय बघेल, विधायक अरुण वोरा, संभाग आयुक्त महादेव कावरे, कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा अधिकारियों/कर्मचारियों ,नगर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।  योग गुरु सुश्री कल्पना के निर्देशन  में सभी ने योग के विभिन्न आसान  का अभ्यास किये। जिसमे  ग्रीवा चालन, स्कंध चालन, कटी चालन, ताड़ासन, त्रिकोणासन, दंडासन, वक्रासन, भद्रासन, वज्रासन, अर्ध उसथरसान, शशांक आसान, मकरासन, भुजंगासन, शवासन , कपालभाति एवं ध्यान आदि शामिल है।
इस अवसर पर अपने संछिप्त उद्बोधन में मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामना देते हुए कहा कि पुरातन काल से किसी नकिसी रूप में हम योग करते आ रहे है। शरीर को स्वस्थ रखने योग जरूरी है। उन्होंने कहा कि करे योग रहे निरोग की युक्ति को हम सभी को सार्थक करना है।  कार्यक्रम के अंत मे अपर कलेक्टर अरविंद एक्का द्वारा आभर प्रदर्शन के साथ कायर्क्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Next Post

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया को भारी नुकसान, दोनों टीमों के दो अंक कटे, खिलाड़ियों ने मैच फीस भी गंवाई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   लंदन 21 जून 2023। एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद आईसीसी ने इंग्लैंड को दोहरा झटका दिया है। इंग्लैंड के सभी खिलाड़ियों को अपनी मैच फीस का 40 फीसदी हिस्सा जुर्माने के रूप में चुकाना […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी