कर्नाटक विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने झोंकी पूरी ताकत, पीएम मोदी करेंगे ताबड़तोड़ 20 रैलियां

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बेंगलुरु 20 अप्रैल 2023। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने वीरवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्य में करीब 20 स्थानों पर चुनाव प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रचार कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बोम्मई ने यहां संवाददाताओं से कहा, प्रधानमंत्री के करीब 20 स्थानों पर चुनाव प्रचार करने की पूरी संभावना है।

मुख्यमंत्री ने कहा, इनमें से अधिकतर स्थानों पर वह रैली को संबोधित करेंगे और कुछ में रोड शो होंगे।” कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को मतदान होगा और नतीजे 13 मई को घोषित किए जाएंगे। मोदी, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्रियों की एक मजबूत टीम चुनाव के लिए पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है। 

पार्टी द्वारा जारी नेताओं की सूची के अनुसार केंद्रीय मंत्रियों में राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी, धर्मेंद्र प्रधान, मनसुख मंडाविया और प्रह्लाद जोशी शामिल हैं। आदित्यनाथ के अलावा मध्य प्रदेश और असम के मुख्यमंत्री क्रमश: शिवराज सिंह चौहान और हिमंत विश्व शर्मा तथा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। बोम्मई, कर्नाटक भाजपा के कद्दावर नेता बी एस येदियुरप्पा, पूर्व मुख्यमंत्री डी वी सदानंद गौड़ा, कर्नाटक के कुछ मंत्री और राज्य पार्टी के नेता भी सूची में शामिल हैं।  

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के गैर-अनुसूचित क्षेत्रों के लिए 'मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ी पर्व सम्मान निधि योजना' की शुरुआत की

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 20 अप्रैल 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के गैर-अनुसूचित क्षेत्रों के लिए ‘मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ी पर्व सम्मान निधि योजना’ की शुरुआत की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना की तर्ज पर […]

You May Like

पीएम मोदी 11 साल बाद राज्य मंत्रियों से सीधा संवाद करेंगे....|....'अमेरिकी सेना बच्चों की हत्यारी, उनका झूठा गौरव तोड़ा'....|....'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी