भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने महिला टी-20 चैलेंज और शेड्यूल का किया ऐलान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

UAE में 4 से 9 नवंबर के बीच खेला जाएगा यह टूर्नामेंट

हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और मिताली राज होंगी कप्तान

सुपरनोवाज, ट्रेलब्लेजर्स और वेलोसिटी में होंगे मुकाबले

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने महिला टी-20 चैलेंज के लिए तीनों टीमों की घोषणा कर दी है. यह टूर्नामेंट संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में 4 से 9  नवंबर के बीच खेला जाएगा. तीन महिला टीमें- सुपरनोवाज, ट्रेलब्लेजर्स और वेलोसिटी की कमान भारत की तीन बल्लेबाजों को सौंपी गई है. हरमनप्रीत कौर सुपरनोवाज की कप्तान होंगी. ट्रेलब्लेजर्स की कप्तानी स्मृति मंधाना करेंगी, जबकि मिताली राज को वेलोसिटी की कप्तानी का जिम्मा दिया गया है.

टूर्नामेंट में भारत की खिलाड़ियों के अलावा इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की महिला खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगी. इन सभी देशों के अलावा थाईलैंड की नत्ताहाकन चंतम भी इसमें हिस्सा लेंगी, जो अपने देश के लिए टी20 वर्ल्ड कप में हाफ सेंचुरी लगाने वाली पहली क्रिकेटर बनी थीं. 

टी-20 चैलेंज में 4 मैच खेले जाएंगे. पहला मैच 4 नवंबर को सुपरनोवाज और वेलोसिटी (7:30 PM) के बीच होगा. दूसरा मैच 5 नवंबर को वेलोसिटी और ट्रेलब्लेजर्स (3:30 PM) के बीच खेला जाएगा. 7 नवंबर को ट्रेलब्लेजर्स का सामना सुपरनोवाज (7:30 PM) से होगा

फाइनल 9 नवंबर (7:30 PM) को खेला जाएगा. यह मैच किन मैदानों पर खेले जाएंगे इस बात की जानकारी बोर्ड ने नहीं दी है. यूएई में ही आईपीएल का 13वां सीजन खेला जा रहा है. शारजाह, दुबई, अबु धाबी में मैच खेले जा रहे हैं.

खिलाड़ी 22 अक्टूबर को यूएई रवाना हो सकती हैं जहां उन्हें आईपीएल टीमों की तरह छह दिनों तक पृथकवास पर रहना होगा. इसके बाद वे जैव सुरक्षित वातावरण में प्रवेश करेंगी.

टूर्नामेंट आईपीएल के तीन स्थानों में से किस स्थान पर खेला जाएगा यह अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन पूरी संभावना है कि इसका आयोजन शारजाह में किया जाएगा, जहां का मैदान दुबई और अबु धाबी की तुलना में अपेक्षाकृत छोटा है.

टीमें –

सुपरनोवाज : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमाह रोड्रिग्स (उपकप्तान), चामारी अट्पट्टू, प्रिया पूनिया, अनुजा पाटिल, राधा यादव, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), शशिकला सिरिवर्धने, पूनम यादव, शकीरा सलमान, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, आयुषी सोनी, अयाबोंगा खाका, मुस्कान मलिक.

ट्रेलब्लेजर्स : स्मृति मंधाना (कप्तान), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), पूनम राउत, ऋचा घोष, डी हेमलता. नुजहत परवीन (विकेटकीपर), राजेश्वरी गायकवाड़, हरलीन देओल, झूलन गोस्वामी, सिमरन दिल बहादुर, सलमा खातून, सोफी एक्लेस्टोन, नत्ताहाकन चंतम, डिएंड्रा डॉटिन, काशवी गौतम.

वेलोसिटी : मिताली राज (कप्तान), वेदा कृष्णामूर्ति (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), एकता बिष्ट, मानसी जोशी, शिखा पांडे, देविका वैद्य, सुश्री दिब्यादर्शिनी, मनाली दक्षिणी, लेह कैसपेरेक, डेनियल वायट, सुन लुस, जहांआरा आलम, एम. अनघा.

Leave a Reply

Next Post

बॉलीवुड के महनायक अमिताभ बच्चन का 78वां जन्मदिन, फैन्स के साथ-साथ बॉलीवुड के सेलेब्स भी अमिताभ को जन्मदिन शुभकामनाएं दे रहे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बॉलीवुड के महनायक अमिताभ बच्चन आज अपना 78वां जन्मदिन मना रहे हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर बिग बी के लिए बर्थडे विशेज का तांता लगा हुआ है. फैन्स के साथ-साथ बॉलीवुड के सेलेब्स भी अमिताभ को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं. स्टार्स जैसे […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप