IPL 2022 DC VS KKR: पंत और अय्यर की टीमों के बीच आज फिर होगी टक्कर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 28 अप्रैल 2022। इंडियन प्रीमियर लीग के 41वें मुकाबले में गुरुवार शाम को दिल्ली कैपिटल्स की टीम और कोलकाता नाइटराइडर्स आमने सामने होंगे। इन दोनों ही टीम को इस वक्त जीत की जरूरत है। कोलकाता की टीम ने तो पिछले लगातार चार मुकाबले गंवाए हैं और अब वह जीत की पटरी पर वापस लौटना चाहेगी। वहीं दिल्ली का भी हार कोलकाता के जैसा ही है। यह इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों की दूसरी भिड़ंत होगी, पिछले मैच में दिल्ली ने बाजी मारी थी।

दिल्ली और कोलकाता के बीच होने वाले में एक बार फिर से सबकी नजर रिषभ पंत और श्रेयस अय्यर पर होगी। पिछले सीजन में अय्यर से कप्तानी लेकर पंत को दी गई थी। चोट की वजह से बाहर होने की वजह से पंत को कप्तानी मिली थी लेकिन वापसी के बाद भी पंत ही कप्तान बने रहे। दिल्ली सात मैचों में तीन जीत से अंक तालिका में सातवें स्थान पर है, जबकि केकेआर ने अपने पिछले चार मैच गंवाए हैं और वह आठवें स्थान पर है।

Leave a Reply

Next Post

बिना किसी विजुअल के आमिर खान ने सुनाई अपनी 'कहानी', रिलीज हुआ 'लाल सिंह चड्ढा' का पहला गाना

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 28 अप्रैल 2022। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आमिर खान की बहुचर्चित फिल्म लाल सिंह चड्ढा का पहला गाना रिलीज हो गया है। गाने का नाम कहानी है। इस गाने को बिना विजुअल के रिलीज किया गया है, जिसमें केवल गाने के शब्द नजर आ […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान