असम भाजपा बार-बार कर रही है पुकार रमन सिंह जी को असम मत भेजो इस बार

शेयर करे

रमन सिंह के असम में चुनाव प्रचार करने से कांग्रेस को लाभ होगाः मोहन मरकाम

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 23 मार्च 2021। डॉ. रमन सिंह के असम दौरे पर तंज कसते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि डॉ रमन सिंह के 15 साल के शासन काल के बाद जो हाल भाजपा का 2018 के विधानसभा चुनाव में हुआ वही स्थिति रमन सिंह जी के असम दौरे के बाद होने जा रही है भाजपा के दिग्गज नेता और मोदी के सहयोगी अमित शाह ने छत्तीसगढ़ आकर मिशन 65 प्लस का दावा किया था लेकिन डॉ रमन सिंह के कार्यकाल के कारण भाजपा छत्तीसगढ़ में 15 सीटों से भी कम में सिमट कर रह गई अब रमन सिंह जी का असम दौरा छत्तीसगढ़ जैसी ही स्थिति असम में निर्मित करने जा रहा है इसीलिए असम के भाजपा नेता बार-बार भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व से अपील कर रहे हैं कि रमन सिंह जी को असम ना भेजा जाए डॉ रमन सिंह जी के छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहते हुए लिए गए किसान विरोधी, जन विरोधी, गरीब विरोधी फैसलों की जानकारी आसाम के मतदाताओं और असम के भाजपा नेताओं को पहले ही मिल चुकी है इसे देखते हुए असम भाजपा बार-बार कर रही है पुकार कि रमन सिंह जी को असम मत भेजो इस बार। असम में भाजपा में गुटबाजी है लेकिन रमन सिंह को वहां प्रचार के लिए न बुलाया जाए इस बात पर असम भाजपा एकजुट है। असम भाजपा ने हाईकमान से कहा कि नान घोटाला, चावल घोटाला, पनामा पेपर्स जैसे घोटालो अंखफोड़वा कांड, गर्भाशय कांड, नसबंदी कांड, डीकेएस घोटाला के आरोपी और कमीशनखोरी को संरक्षण देने के आरोपी को असम में चुनावी समय में बुलाना भाजपा की चुनावी संभावनाओं को बुरी तरह से नुकसान पंहुचायेगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि रमन सिंह के 15 साल के शासनकाल में काला कारनामा, कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार, किसानों से वादाखिलाफी, आदिवासी वर्ग पर अत्याचार, आदिवासियों की जमीन छीनना, युवाओं की नौकरी को आउट सोर्सिंग के जरिये बेचना सहित अनेक घटनाओं, घोटालों को असम ही नहीं पूरा देश जानता है। ऐसे रमन सिंह का असम में चुनाव प्रचार करना कांग्रेस के लाभप्रद है। कांग्रेस की जीत आसान होगी। रमन सिंह को असम में दो दिन नहीं बल्कि चुनाव समाप्त तक प्रचार की जिम्मेदारी देनी चाहिये। 

Leave a Reply

Next Post

आज का माओवादी हमला लोकतंत्र पर हमला हैः कांग्रेस

शेयर करेआईईडी हमला क्रूर, अमानवीय और अस्वीकार्य सुरक्षाबलों के वीर जवानों की शहादत माओवाद के खिलाफ लड़ाई में सर्वोच्च बलिदान छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 23 मार्च 2021। कोड़ेनार के पास आईईडी ब्लास्ट की माओवादी घटना पर कांग्रेस ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश […]

You May Like

3000 रुपये पेंशन, 50 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस... चुनाव से पहले राहुल गांधी ने किया बड़ा ऐलान....|....भारत की नारी शक्ति की उपलब्धियां गौरव का स्रोत हैं: पीएम मोदी....|....कलचा गांव में रंग लगाने के विवाद में दो लोगों की हत्या, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार....|....दिल्ली के बाजारों में युद्ध का असर, इलेक्ट्रॉनिक सामान महंगा; बासमती चावल के दाम गिरे....|....भाई ने लांघीं बर्बरता की हदें: हिमशिखा के शरीर पर थे 80 से ज्यादा जख्म, छलनी हो गया था लिवर, किडनी और हार्ट....|....बोर्ड परीक्षाएं खत्म होने की खुशी पड़ी जिंदगी पर भारी, ओडिशा में पांच स्कूली छात्रों की डूबने से मौत....|....ईरान के कई तेल डिपो पर अमेरिका और इस्राइल का बड़ा हमला, तेहरान में धुएं और आग से दहशत....|....अकेली महिला ने गांव में जला दी शिक्षा की अलख, 140 बालिका बनी स्टेट खिलाड़ी....|....न्यूयॉर्क मेयर ममदानी के आवास पर बम हमले की कोशिश, हिरासत में दो लोग; स्थिति तनावपूर्ण....|....मोदी सरकार ने देश को शर्मसार किया - दीपक बैज