पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई गोलीबारी, बरामद किए गए विस्फोटक-माओवादी साहित्य

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

गढ़चिरौली 17 अगस्त 2023। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले और पड़ोसी छत्तीसगढ़ में पुलिस ने एक संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान दोनों राज्यों की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच गोलीबारी हुई। बाद में घटनास्थल से विस्फोटक, माओवादी साहित्य और अन्य सामग्री बरामद की। गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने बताया कि घटना बुधवार की है। गढ़चिरौली पुलिस को 15 अगस्त की रात को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में भोपालपट्टनम के उत्तर में दोनों राज्यों की सीमा पर सैंड्रा एलओएस (स्थानीय संगठन दस्ते) के एक नक्सली शिविर के बारे में खुफिया जानकारी मिली।

एक संयुक्त टीम का गठन
उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही तुरंत बीजापुर के एसपी को इसकी जानकारी दी गई। तलाशी अभियान के लिए अहेरी के अतिरिक्त एसपी सतीश देशमुख की अध्यक्षता में नौ सी-60 पार्टियों के साथ एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। इसमें लगभग 200 कमांडो और बीजापुर के डिप्टी एसपी और 70 जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) कमांडो शामिल थे।

क्या है सी-60
बता दें, सी-60 गढ़चिरौली पुलिस की एक विशेष लड़ाकू इकाई है, जबकि डीआरजी छत्तीसगढ़ में माओवादी गतिविधियों से निपटने के लिए बनाई गई एक इकाई है। 

यह सामान बरामद
अधिकारी ने बताया कि बुधवार देर रात जब संयुक्त टीम इलाके की तलाशी ले रही थी, तब नक्सलियों ने पुलिस पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इसपर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। गोलीबारी समाप्त होने के बाद,इलाके में तलाशी ली गई। इस दौरान डेटोनेटर, जिलेटिन की छड़ें, बड़ी मात्रा में नक्सली साहित्य, एक मोबाइल फोन, चार पिट्ठू बैग, तिरपाल चादरें और अन्य सामान जब्त किए गए।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के तीसरे चरण की शुरूआत 18 अगस्त से

शेयर करे23 अगस्त तक चलेगी प्रतियोगिता, विकासखंड एवं नगरीय क्लस्टर स्तर पर होगी प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 17 अगस्त 2023। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के तीसरे चरण की शुरूआत 18 अगस्त से विकासखंड व नगरीय क्लस्टर स्तर की प्रतियोगिता से होगी। यह स्पर्धा दूसरे चरण में आयोजित जोन स्तरीय विजेता प्रतिभागियों एवं […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'