कुसमुंडा कोयला खदान के पास बिलासपुर से पहुंचे युवक को मारी गोली, जिला चिकित्सालय में भर्ती

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 29 नवंबर 2021 । छत्तीसगढ़ में अब डीजल चोरों के बीच भी वर्चस्व की लड़ाई शुरू हो गई है। कोरबा की कुसमुंडा खदान के पास रविवार देर रात बदमाशों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी। गोली युवक की जांघ में लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक ने बताया कि वह डीजल चोरों के गैंग के लिए काम करता है। उस पर स्थानीय गैंग के सदस्यों ने फायरिंग की और भाग निकले। वहीं पुलिस इसे आपसी रंजिश में हुआ झगड़ा बता रही है।

जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर के तिफरा निवासी सुमित कुमार चौधरी (21) अपने एक परिचित के पास कोरबा के पुरानी बस्ती आया हुआ था। वहां से रात करीब 10 बजे वह गाड़ी लेकर निकला। इसी दौरान कुसमुंडा क्षेत्र में रेलवे साइडिंग के पास काले रंग की स्कार्पियो में सवार कुछ लोग खड़े दिखाई दिए। उनमें कोरबा निवासी राजा खान, अशरफ खान और अभिषेक आनंद सहित 3 अन्य लोग थे। वे सुमित को धमकी देने लगे। विवाद बढ़ा तो गोली मार दी।

गोली सुमित की जांघ में लगी और वह वहीं गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुनकर किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सुमित ने बताया कि खदान के पास पहले से आरोपी खड़े थे। वह पहचानता था तो उनके पास चला गया। थोड़ी देर में देखा तो खदान की ओर से सफेद रंग की बोलेरो डीजल लेकर आ रही थी। आरोप है कि तभी अशरफ खान बोला कि तू यहां क्या कर रहा है। राजा बोला कि इसे मार दो नहीं तो सबको बता देगा। भागने लगा तो पीछे से गोली मार दी।

सुमित ने बताया कि वह बिलासपुर के साजिद खान के लिए पहले काम करता था। साजिद डीजल चोरी करवाता है। पहले वे लोग कोल इंडिया की सहायक कंपनी साउथ इस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड की कुसमुंडा खदान से डीजल चोरी करते थे, लेकिन अब बंद कर दिया है। सुमित ने बताया कि वह 4-5 दिन से कोरबा में था। उसे पेशी में गरियाबंद जाना था तो अपने साथी के साथ निकला था। वहीं दर्री सीएसपी लितेश सिंह ने बताया कि यह आपसी रंजिश का मामला है। पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

पराग बने ट्विटर के सीईओ तो तारीफ में एलन मस्क ने कहा- भारतीय टैलेंट से अमेरिका को बहुत फायदा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 30 नवंबर 2021। भारतीय मूल के पराग अग्रवाल ट्विटर के नए सीईओ बन गए हैं। 37 के पराग के ट्विटर के सीईओ बनते ही दुनिया की सबसे नामी कंपनियों का नेतृत्व कर रहे भारतीयों की सूची में एक और नाम शामिल हो गया है। […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट