‘आज देश की बेटियां भी राफेल लड़ाकू विमान उड़ा रहीं’, दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर बोले पीएम मोदी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 12 फरवरी 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने अपना संबोधन भी दिया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने महर्षि दयानंद सरस्वती के समाज के लिए किए गए कार्यों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह अवसर ऐतिहासिक है और भविष्य के इतिहास को निर्मित करने का है।  21वीं सदी में आज जब विश्व अनेक विवादों में फंसा है, हिंसा और अस्थिरता में घिरा हुआ है, तब महर्षि दयानंद सरस्वती जी का दिखाया मार्ग करोड़ों लोगों में आशा का संचार करता है।
महर्षि दयानंद जी ने आगे आकर वेदों के बोध को समाज में पुनर्जीवित किया
पीएम मोदी ने कहा कि जब महर्षि दयानंद का जन्म हुआ था तब देश सदियों की गुलामी से कमजोर पड़ कर अपनी आभा, अपना तेज, अपना आत्मविश्वास सब कुछ खोता चला जा रहा था। प्रति क्षण हमारे संस्कार, आदर्श को चूर-चूर करने का प्रयास होता था। इसके बाद महर्षि दयानंद जी ने आगे आकर वेदों के बोध को समाज में पुनर्जीवित किया। उन्होंने सामाजिक भेदभाव, ऊंच-नीच, छुआछूत जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ सशक्त अभियान चलाया।

महर्षि दयानंद ने महिलाओं के लिए शिक्षा अभियान शुरू किया
पीएम मोदी ने कहा कि महिलाओं को लेकर समाज में जो रूढ़ियां पनप गई थीं, महर्षि दयानंद जी उनके खिलाफ एक तार्किक और प्रभावी आवाज बनकर उभरे। उन्होंने महिलाओं के खिलाफ भेदभाव का खंडन किया, महिला शिक्षा का अभियान शुरू किया। आज देश की बेटियां भी राफेल लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं। गरीबों और वंचितों का उत्थान सर्वोच्च प्राथमिकता बन गया है।

दयानंद सरस्वती ने अनेक संस्थाओं का सृजन किया
पीएम मोदी ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती जी ने अपने जीवन में केवल एक मार्ग ही नहीं बनाया, बल्कि अनेक संस्थाओं का भी सृजन किया। वे अपने जीवन काल में क्रांतिकारी विचारों को लेकर के चले,उनको जिया और लोगों को जीने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने हर विचार को व्यवस्था के साथ जोड़ा। जो बीज स्वामी दयानंद जी ने रोपा था, वो आज विशाल वटवृक्ष के रूप में पूरी मानवता को छाया दे रहा है। आजादी के अमृतकाल में आज देश उन सुधारों का साक्षी बन रहा है, जो स्वामी दयानंद जी की प्राथमिकताओं में थे।

स्वामी दयानंद जी ने परिपक्वता की परिभाषा बतलाई थी
पीएम मोदी ने कहा कि स्वामी दयानंद जी ने हमें जीवन जीने का एक और मंत्र दिया था। उन्होंने बहुत ही सरल शब्दों में बताया था कि आखिर परिपक्व कौन होता है, आप किसको परिपक्व कहेंगे? उनका कहना था कि जो व्यक्ति सबसे कम ग्रहण करता है और सबसे अधिक योगदान देता है, वही परिपक्व है।

Leave a Reply

Next Post

गृह मंत्री अमित शाह ने की 'कांतारा' की तारीफ, बोले- फिल्म से दक्षिण की संस्कृति जानने को मिली

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 12 फरवरी 2023। अभिनेता ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा’ को दर्शकों का खूब प्यार मिला। हर किसी ने फिल्म की तारीफ की। अब इस फिल्म के बारे में गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी राय दी है। उन्होंने ‘कांतारा’ की तारीफ की है। अमित […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी