रायगढ़ में दर्दनाक हादसा: साइकिल सवार महिला को ट्रेलर ने कुचला, हुई मौत; गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायगढ़ 31 अगस्त 2024। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले मे शनिवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट मे आने से साइकिल सवार एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी वाहन सहित मौके से फरार हो गया है। उक्त घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के घरघोड़ा नगर के वार्ड नंबर 5 निवासी निर्मला डूंगडूंग पति प्रकाश डूंगडूंग आज सुबह सात बजे अपनी साइकिल से काम करने जन मित्रम स्कूल जा रही थी। महिला जब अपने घर से निकलकर बाईपास मार्ग पर पहुंची ही थी कि एक अज्ञात ट्रेलर चालक ने तेज और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए महिला को अपनी चपेट मे ले लिया। हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। जिसके बाद महिला को लहूलुहान हालत में अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

ट्रेलर की चपेट मे आकर महिला की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने बताया की महिला को कुचलने के बाद भी आरोपी ट्रेलर चालक मौके पर रुका नहीं फरार हो गया। बहरहाल घरघोड़ा पुलिस आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम 
ट्रेलर की चपेट मे आकर महिला की मौत हो जाने के बाद ग्रामीण भारी संख्या में बाईपास मार्ग पहुंचे। उन्होंने महिला के परिजनों को उचित मुआवजा और आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चक्काजाम शुरू कर दिया है। जिससे सड़क के दोनों तरफ भारी वाहनो की लंबी कतार लग गई है। मामले की जानकारी मिलते ही घरघोड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है और आक्रोशित लोगों को समझाने के प्रयास मे जुटी हुई है।

 

Leave a Reply

Next Post

धमतरी में आदमखोर तेंदुए का आतंक: 3 साल की मासूम बच्ची को बनाया निवाला, बुजुर्ग पर किया हमला; दहशत में ग्रामीण

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर धमतरी 31 अगस्त 2024। धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक स्थित ग्राम धौराभाठा में आदमखोर तेंदुए की दहशत से ग्रामीण परेशान हैं। लगातार हो रहे तेंदुए के हमलों ने पूरे गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बना दिया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से […]

You May Like

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: भारत दौरे पर आएंगे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग....|....नशे से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं - राज्यपाल श्री डेका....|....आईआरसीटीसी होटल मामला: लालू-राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय....|....31 साल बाद फिर सुर्खियों में झिरन्या....|....33 साल प्लॉट का इंतजार और आज सब्र टूटा....|....सागर जहरीली शराब कांड : आरोपियों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा....|....रात में सड़क पर मौत बनकर खड़ा था दंतैल, सामने आते ही युवक को कुचला....|....हॉस्टल से निकला 9 साल का मासूम फिर नहीं लौटा....|....सीएम विष्णुदेव साय समेत मंत्रियों ने किया 80s रेट्रो एआई ट्रेंड....|....25 सालों में मोदी ने गोधरा से लेकर जेन जी आंदोलन तक का सफर तय किया - कांग्रेस