सीमा हैदर भी रखेगी करवा चौथ का व्रत: बोली- सचिन की लंबी आयु की करूंगी कामना, भारत का हर त्योहार एक नई सोच देता

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नोएडा 31 अक्टूबर 2023। सीमा हैदर सचिन की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखेगी। करवा चौथ की पूजा का सामान सीमा के वकील और उनके मुंह बोले भाई एपी सिंह की मां की ओर से भिजवाया गया है। सीमा ने वीडियो जारी करते हुए इसकी जानकारी साझा की है। सीमा ने कहा है कि वह सनातम धर्म की रीति-रिवाज के साथ व्रत रखेगी।  वीडियो में सीमा हैदर ने कहा है कि पहले करवा चौथ को लेकर उनके वकील और मुंह बोले भाई एपी सिंह की मां की ओर से लहंगा, पूजन सामग्री समेत अन्य सामान भेजा गया है। सनातम धर्म की रीति-रिवाज के आधार पर करवा चौथ का व्रत रखूंगी। पति की लंबी आयु के लिए कामना करूंगी। परिवार की सुख शांति के लिए भी कामना करूंगी। सीमा हैदर ने आगे कहा कि भारत इतना अच्छा देश है कि यहां का हर त्योहार एक नई सोच देता है। इतना सुंदर देश और कोई हो ही नहीं सकता। सीमा ने अपने मुंह बोले भाई एपी सिंह और उनके परिवार के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। जय श्रीराम और राधे-राधे बोलकर सीमा ने अपनी बात खत्म की।

इससे पहले भी सीमा हैदर ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार को धूमधाम के साथ मनाया था। सिर पर माता की चुनरी और हरी साड़ी पहनकर सीमा हैदर राधा बनी दिखाई दी थी। सीमा ने बॉलीवुड के गाने पर जमकर डांस करते हुए एक वीडियो भी बनाया था।  साथ ही रक्षाबंधन का त्योहार भी पूरे भाव के साथ मनाया था। सचिन के रबूपुरा वाले घर पर वकील एपी सिंह पहुंचे थे। जहां उन्होंने सीमा और सचिन समेत परिवार के सदस्यों के बीच राखी का पर्व मनाया था। सीमा हैदर ने एपी सिंह को राखी बांधी थी, इतना ही नहीं सीमा ने बड़े भाई के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया था।

Leave a Reply

Next Post

यूपी कैबिनेट का निर्णय: पीएम आवास योजना के पौने दो करोड़ लाभार्थियों को दिवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर देगी सरकार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   लखनऊ 31 अक्टूबर 2023। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लखनऊ के लोकभवन में हुई कैबिनेट बैठक में 21 में से कुल 20 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को दीपावली पर मुफ्त गैस सिलेंडर देने पर […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज