पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का 74 की उम्र में निधन, दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

रघुवंश प्रसाद सिंह एम्स के आइसीयू वार्ड में भर्ती थे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 13 सितंबर 2020। पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का दिल्ली एम्स में आज निधन हो गया. तबीयत खराब होने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। रघुवंश प्रसाद सिंह एम्स के आइसीयू वार्ड में भर्ती थे. दो दिन पहले उनकी हालत बिगड़ गई थी. बताया जा रहा है कि सांस लेने में परेशानी होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का दिल्‍ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान में निधन हो गया. वह वेंटिलेटर पर थे। उनके निधन पर सियासी गलियारे में शोक की लहर है। इसके पहले आइसीयू से ही उन्‍होंने राष्‍ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से इस्‍तीफा देने का अपना पत्र जारी किया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रैली में दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जमीन से जुड़ा और गरीबी को समझने वाला नेता चला गया। जिस विचारधारा से जुड़े, उसी को जीवन भर जिया। उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए लगातार चिंता करता था। उम्मीद थी कि वे जल्द ठीक होकर बिहार की सेवा में लग जाएंगे। वे जिन आदर्शों के साथ चल रहे थे, उनके साथ चलना अब संभव नहीं था। उन्होंने इसे प्रकट भी कर दिया था। बिहार के सीएम को राज्य के विकास को लेकर चिट्ठी भेजी। नीतीशजी से आग्रह करूंगा रघुवंश ने आखिरी चिट्ठी में जो भावनाएं प्रकट की हैं, उसे आप और हम मिलकर पूरा करने का निश्चय करें।

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने गहर दुख जताया

रघुवंश प्रसाद सिंह ने निधन पर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने गहर दुख जताया है. लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट किया, ‘प्रिय रघुवंश बाबू! ये आपने क्या किया? मैनें परसों ही आपसे कहा था आप कहीं नहीं जा रहे है। लेकिन आप इतनी दूर चले गए. नि:शब्द हूं. दुःखी हूं. बहुत याद आएंगे।’

बता दें कि रघुवंश प्रसाद सिंह के इस्तीफा देने से बिहार में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आरजेडी को झटका लगा था। रघुवंश प्रसाद सिंह पिछले 32 वर्षों से लालू प्रसाद यादव के साथ जुड़े हुए थे। उन्होंने दिल्ली एम्स के आईसीयू से अपना इस्तीफा रांची रिम्स में अपना इलाज करा रहे लालू प्रसाद यादव को भेजा था।

अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि  

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी श्रद्धांजलि

Leave a Reply

Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को तीन पेट्रोलियम परियोजनाओं की दी सौगात

शेयर करेपारादीप-हल्दिया-दुर्गापुर गैस पाइपलाइन का दुर्गापुर बांका खंड सहित दो एलपीजी बॉटलिंग प्लांट शामिल छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पटना 13 सितम्बर 2020। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बिहार को तीन पेट्रोलियम परियोजनाओं की सौगात दी। इस परियोजना में पारादीप-हल्दिया-दुर्गापुर गैस पाइपलाइन का दुर्गापुर बांका खंड सहित दो एलपीजी बॉटलिंग प्लांट शामिल […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप