रामविचार नेताम बने प्रोटेम स्पीकर, डॉ रमन ने विधानसभा अध्यक्ष के लिए दाखिल किया नामांकन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 18 दिसंबर 2023। आज राजभवन में प्रदेश के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने रामानुजगंज से विधायक भाजपा के वरिष्ठ नेता रामविचार नेताम को प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाई। राज भवन में आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, भूतपूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगांव विधायक डॉ रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत समेत पक्ष विपक्ष के तमाम बड़े नेता शामिल हुए।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, रायपुर दक्षिण के विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत समेत तमाम शीर्ष नेता विधानसभा भवन पहुंचे, जहां इन सभी नेताओं की उपस्थिति में राजनांदगांव से विधायक और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा को सदन के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन सौंपा।
इस अवसर पर डॉ रमन सिंह ने पक्ष और विपक्ष के सभी विधायकों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि 90 विधायकों के संरक्षक के नाते इस नई जिम्मेदारी में उनका पूरा प्रयास होगा कि विधानसभा का संचालन बेहतर ढंग से हो और प्रदेश के हित में हर विषय विधानसभा के पटल पर गंभीरता के साथ रखा जाए जिससे अगले 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सके।

Leave a Reply

Next Post

भजनलाल, मोहन यादव और विष्णुदेव के जरिये यूपी में भी जातीय आधार बढ़ाएगी भाजपा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   लखनऊ 18 दिसंबर 2023। भाजपा शासित राज्य राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जरिये पार्टी यूपी में इन तीनों मुख्यमंत्रियों की जातियों के बीच आधार बढ़ाने में जुट गई है। पार्टी ने अपने ब्राह्मण, यादव […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ