प्रधानमंत्री मोदी ने सोलापुर में आग की घटना में हुईं मौतों पर दुख जताया, मुआवजे का किया एलान

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सोलापुर 19 मई 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोलापुर में लगी भीषण आग में हुई मौतों पर दुख जताया। हादसे में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई थी। प्रधानमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की। पीएमओ ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘महाराष्ट्र के सोलापुर में आग की घटना के कारण हुई मौतों से दुखी हूं। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

घटना रविवार की सुबह की है। आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। आग पर काबू पाने के लिए कुल 11 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। अग्निशमन अधिकारी राकेश सालुंके ने कहा कि इस बचाव अभियान में दमकल कर्मी भी घायल हुए हैं। आग पर काबू पाने में 17 घंटे लगे। मृतकों में फैक्ट्री मालिक हाजी उस्मान हसनभाई मंसुरी (80), उनके पोते अनस हनीफ मंसुरी (25), पोते की पत्नी शिफा अनस मंसुरी (20) और डेढ़ वर्षीय परपोता यूसुफ मंसुरी शामिल हैं। अन्य चार मृतक या तो फैक्ट्री में कार्यरत थे या उनके परिजन थे। उनकी पहचान मेहताब सय्यद बगवान (45), उनकी पत्नी अशाबानू (38), बेटा सलमान (20) और बेटी हिना (26) के रूप में हुई है।

तेलंगाना में 17 की मौत
इससे पहले तेलंगाना के हैदराबाद में एक अन्य घटना में चारमीनार के पास गुलजार हाउस की एक इमारत में आग लग गई थी, जिसमें  कम से कम 17 लोगों की जान चली गई। तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने हैदराबाद में चारमीनार के पास गुलजार हाउस में हुई दुखद आग दुर्घटना पर दुख जताया। हादसे में आठ बच्चों की भी मौत हो गई। 

घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
राजभवन की ओर से रविवार को जारी एक बयान के मुताबिक, राज्यपाल ने घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। राज्यपाल ने दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Next Post

शिवराज सिंह चौहान ने बताई एक देश एक चुनाव की जरूरत, कहा- बार-बार मतदान विकसित भारत के लिए बाधा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर हैदराबाद 19 मई 2025। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक देश एक चुनाव की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव विकसित भारत के लिए बाधा बन रहा है। एक देश-एक चुनाव को लेकर आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल संबोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ