कांग्रेस ने हिमाचल चुनाव के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बनाया स्टार प्रचारक, पार्टी के सीनियर ऑब्जर्वर भी हैं

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 23 अक्टूबर 2022। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपना स्टार प्रचारक बनाया है। इस सूची में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित 40 नेताओं के नाम हैं। चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही कांग्रेस ने भूपेश बघेल को हिमाचल प्रदेश में सीनियर ऑब्जर्वर बनाया था। हिमाचल प्रदेश चुनाव की घोषणा पिछले दिनों की गई। उसके बाद से ही वहां राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। इसके लिए 25 अक्टूबर तक नामांकन होने हैं। कांग्रेस ने करीब 60 प्रत्याशियाें की घोषणा भी कर दी है। इस बीच 40 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाते हुए सूची जारी कर दी गई है।

स्टार प्रचारकाें में सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, आनंद शर्मा, मुकुल वासनिक, राजीव शुक्ला, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरीश रावत, प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री, सुखविंदर सिंह सुखु, रणदीप सिंह सुरजेवाला, विप्लव ठाकुर, सचिन पायलट, राज बब्बर, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, पवन खेड़ा, कर्नल धनीराम शांडिल, प्रताप सिंह बाजवा, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सुप्रिया श्रीनेत, आशा कुमारी, संजय दत्त, तजिंदर पाल सिंह बिट्टू, गुरकीरत सिंह कोटली, कौल सिंह ठाकुर, राम लाल ठाकुर, राजेंद्र राणा, विक्रमादित्य सिंह, चंदर कुमार, श्रीनिवास बी वी, विनय कुमार, डीवीएस राणा, अमरिंदर सिंह बराड़, अलका लांबा, राजेश लिलोठिया और आचार्य प्रमोद कृष्णम के नाम शामिल हैं।

कांग्रेस बोली, हाईकमान का भरोसा बढ़ रहा है

छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, यह बड़ी उपलब्धि है। लगातार हाईकमान का भरोसा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी पर बढ़ता जा रहा है। देश में जहां भी चुनाव होते हैं, भूपेश बघेल जी स्टार प्रचारक बनाये जाते हैं। हिमाचल प्रदेश में वे सीनियर ऑब्जर्वर थे अब स्टार प्रचारक की भी जिम्मेदारी मिली है। निश्चित रूप से उनकी रणनीति और आक्रामक शैली का फायदा पार्टी को मिलेगा।

भाजपा के स्टार प्रचारकाें में भी 40 नाम

भाजपा ने भी शुक्रवार को स्टार प्रचारकों की सूची जारी किया था। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित 40 नाम शामिल हैं।

Leave a Reply

Next Post

नौ देशों के 1500 कलाकार लेंगे हिस्सा, रायपुर में एक नवंबर से होगी शुरुआत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 23 अक्टूबर 2022। छत्तीसगढ़ में एक नवंबर से राष्ट्रीय आदिवासी डांस फेस्टिवल का आगाज होने जा रहा है। राजधानी रायपुर के साइसं कॉलेज मैदान में होने वाले इस फेस्टिवल में इस बार भारत के 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों सहित नौ देश के […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत