भाजपा करें सांसद पर कार्यवाही और सांसद अपने शर्मनाक बयान के लिये माफी मांगे : शैलेश नितिन त्रिवेदी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

आज सोशल मीडिया में कांग्रेस का नारी सुरक्षा पर बड़ा अभियान

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 12 अक्टूबर 2020। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा के कांकेर सांसद मोहन मंडावी के बेहद आपत्तिजनक और नारी विरोधी बयान की कांग्रेस कड़ी निंदा करती है। क्या जो उनको वोट नहीं देगा उस नारी का, उस बालिका की सुरक्षा की बात भाजपा और सांसद मोहन मंडावी नहीं करेंगे। यह बयान भाजपा की घटिया नारी विरोधी मानसिकता स्पष्ट उजागर करता है। नारी कहीं की भी हो, बालिका कहीं की भी हो, अगर उसके साथ अनाचार, अत्याचार होता है तो यह गंभीर बात है और उत्तरप्रदेश में शव को रातों-रात जलाया गया, इसी तरह परिवार वालों को शत तक नहीं दिया गया, जिस तरह बालिका के साथ अब उसकी सीबीआई हो रही है। इस समय सांसद जैसे जिम्मेदार पद पर आसीन व्यक्ति द्वारा उसको बनावटी कहना सीधे-सीधे सीबीआई जांच को प्रभावित करने की कोशिश है। भाजपा सांसद मोहन मंडावी द्वारा नारी विरोधी बयान भाजपा का नारी विरोधी चरित्र का जीताजागता सबूत है। कांग्रेस ने मांग की है कि भाजपा सांसद मोहन मंडावी पर इस बयान के लिये तत्काल कार्यवाही करें और मोहन मंडावी इस बयान के लिये माफी मांगे। 

कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि आज कांग्रेस ने स्पीक फॉर हुमेन सेफ्टी का अभियान सोशल मीडिया में चलाया। आज पूरे देश में नारी सुरक्षा पर भाजपा के गैर जिम्मेदार रवैये पर गुस्सा उबल रहा है। खासकर महिला जगत आंदोलित है। भाजपा लोकसभा चुनाव में नारी सुरक्षा का वादा करके सत्ता में आई थी। लेकिन भाजपा शासित राज्य में लगातार महिलाये अत्याचार, अनाचार का शिकार हो रही है और भाजपा के राज्य सरकारों ने आरोपी को संरक्षण देने का काम किया है। नारी सुरक्षा के लिए और नारी सुरक्षा के लिए कोई लड़ाई में कोई कसर कांग्रेस पार्टी ने नही छोड़ी है। उत्तरप्रदेश में हाथरस, भदौही फिर उत्तरप्रदेश बलरामपुर में जिस तरीके से अमानवीय घटनाये हो रही है। पहले जम्मू मे कठुवा और उत्तरप्रदेश में उन्नाव में भाजपा के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधी ने अनाचार की घटनाओं में शामिल रहे। पीड़िता को पीड़िता के परिवार को जिस प्रकार धमकीया दी गयी और हत्या तक किर दी गयी। हाथरस में रात को 2.30 बजे शव को परिवार वालो की अनुपस्थिति जलाया गया। सबूत मिटाये जा रहे है। खुलेआम साजिश चल रही है, षडयंत्र चल रहा है। इसके खिलाफ कांग्रेस ने आवाज बुलंद की है।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा सांसद मोहन मंडावी के बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया : धनंजय सिंह ठाकुर

शेयर करेदुर्भाग्यजनक है भाजपा सांसद मोहन मंडावी हाथरस के विषय में दिये गये झूठे कथनों के लिये मीडिया का सहारा ले रही है मोहन मंडावी ने जो कहा वो भाजपा की सोच-कांग्रेस भाजपा पीड़िता और पीड़ित परिवार के प्रति हमदर्दी नही जता सकती तो कम से कम जख्मो को खरोंचे […]

You May Like

खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग....|....ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम ने बिखेरा क्लासी ग्लैमर....|....आयशा शेट्टी के याशना कलेक्शन ने जीता साड़ी प्रेमियों का दिल....|....छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें