भाजपा सांसद मोहन मंडावी के बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया : धनंजय सिंह ठाकुर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

दुर्भाग्यजनक है भाजपा सांसद मोहन मंडावी हाथरस के विषय में दिये गये झूठे कथनों के लिये मीडिया का सहारा ले रही है

मोहन मंडावी ने जो कहा वो भाजपा की सोच-कांग्रेस

भाजपा पीड़िता और पीड़ित परिवार के प्रति हमदर्दी नही जता सकती तो कम से कम जख्मो को खरोंचे भी मत

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 12 अक्टूबर 2020। भाजपा सांसद मोहन मंडावी के बयान पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया व्यक्त की। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सांसद मोहन मंडावी ने हाथरस की घटना को लेकर जो भी कुछ कहा है वो भाजपा की सोच को सामने रखा है। मोहन मंडावी के बयान से स्पष्ट हो गया है भाजपा के नेता चाहे नरेंद्र मोदी जी हो, अमित शाह जी हो, जेपी नड्डा जी हो ये सब उन्हीं क्षेत्रों की विषयों पर बोलेंगे जहां इनको वोट मिला है। दुर्भाग्य की बात है भाजपा सांसद मोहन मंडावी ने अपने झूठे कथनों के लिए मीडिया का सहारा लिया और कहा कि मीडिया ने हाथरस की घटना को बनावटी बताया।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा और भाजपा के सांसद पीड़िता और पीड़ित परिवार के प्रति हमदर्दी नहीं जता सकते तो कम से कम उनके जख्मों को खरोचना बंद करे। दुष्कर्मियों के खिलाफ बोलने में भाजपा और भाजपा के नेता क्यो डरते हैं? भाजपा के सांसद दुष्कर्मियों से मेल मुलाकात करते हैं। देश ने देखा है किस प्रकार उन्नाव और कठुआ में हुई रेप के घटना के बाद भाजपा से जुड़े लोग झंडा लेकर सड़कों पर दुष्कर्मियों को बचाने उतरे थे। भाजपा के रेपिस्ट विधायक कुलदीप सेंगर और भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री रेपिस्ट चिन्मयानंद को बचाने के लिए पूरी भाजपा और उनकी सरकार लगी रही। हाथरस की घटना में भी जिस प्रकार से योगी की सरकार ने पीड़िता को न्याय दिलाने कार्यवाही करने के बजाय अपराधियों को बचाने के लिए पीड़िता के मृत शरीर को आधी रात को पेट्रोल छिड़ककर जलाया इससे ज्यादा दुर्भाग्यजनक स्थिति कुछ भी नहीं हो सकता।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा श्री राम जी का नाम लेकर राजनीति करती है लेकिन सीता स्वरूप माता, बहनों, बेटियों की रक्षा के लिए इनके पास सोच की कमी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय भाजपा सांसद मोहन मंडावी पर तत्काल कार्यवाही करें और हाथरस के पीड़ित परिवार से माफी मांगे।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति पी.आर.रामचंद्र मेनन को लिखा पत्र

शेयर करेयौन अपराधों से संबंधित प्रकरणों की शीघ्र सुनवाई हेतु सभी जिलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट अधिसूचित करने का किया अनुरोध फास्ट ट्रैक कोर्ट हेतु सभी आवश्यक सहयोग के लिए दी सहमति छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 12 अक्टूबर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति पी.आर. रामचंद्र […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत