₹3 लाख के लक्ज़री गाउन में पारुल यादव का शाही अंदाज़

admin
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 19 अप्रैल 2026। फिल्म और फैशन की चमक-दमक से सजे आईएनसीए अवार्ड्स के रेड कार्पेट पर इस बार हर नज़र ठहर गई पारुल यादव पर, जिन्होंने ₹3 लाख के शानदार गाउन में अपनी मौजूदगी को यादगार बना दिया। यह गाउन मशहूर डिज़ाइनर जोड़ी गौरी और नैनिका की क्रिएशन था, जो अपने रोमांटिक सिल्हूट और क्लासिक कॉउचर के लिए जानी जाती है। फर्श तक गिरता हुआ यह गाउन सॉफ्ट लेयरिंग और स्ट्रक्चर्ड टेलरिंग का बेहतरीन मेल था, जो चलते वक्त एक सिनेमाई एहसास पैदा कर रहा था। खास बात यह रही कि इसमें भारी एम्बेलिशमेंट्स के बजाय मिनिमल लक्ज़री को प्राथमिकता दी गई, जिससे इसका एलीगेंट सिल्हूट ही सबसे बड़ा आकर्षण बन गया।

स्टाइलिंग भी उतनी ही सटीक रही—कम एक्सेसरीज़, हल्के वेव्स वाले बाल और नेचुरल मेकअप ने पूरे लुक को संतुलित रखा। पारुल का यह अवतार इस बात का संकेत है कि भारतीय रेड कार्पेट फैशन अब धीरे-धीरे टाइमलेस और रिफाइंड कॉउचर की ओर बढ़ रहा है। उनका यह अंदाज़ न सिर्फ उन्हें फैशन की दुनिया में और मजबूती देता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि कैसे एक ₹3 लाख का गाउन किसी सेलिब्रिटी की पहचान और इवेंट की चर्चा का केंद्र बन सकता है।

Leave a Reply

Next Post

टिया बाजपेई ने मोनाको में रचा नया अध्याय

शेयर करेग्लोबल स्क्रीन पर टिया बाजपेई का उदय (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 19 अप्रैल 2026। यूरोप के शानदार तटों पर बसा मोनाको इन दिनों भारतीय अभिनेत्री टिया बाजपेई के लिए सिर्फ एक खूबसूरत लोकेशन नहीं, बल्कि एक नए सपने की शुरुआत बन चुका है। अंतरराष्ट्रीय फिल्म प्रोजेक्ट की शूटिंग […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज