छत्तीसगढ़ के 11 सौ लोगों ने अमरनाथ जाने कराया पंजीयन

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 03 मई 2024। अमरनाथ यात्रा के लिए 33 दिनों में छत्तीसगढ़ के 1100 लोगों ने पंजीयन कराया है। पहलगाम होकर अमरनाथ यात्रा पर जाने वालों को अब 19 जुलाई के बाद की तारीख मिल रही है। वहीं बालटाल के रास्ते जाने वाले श्रद्धालुओं को शुरुआती तारीखें मिल जा रही हैं। अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीयन 29 मार्च से जारी है। इन 33 दिनों में 1100 से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीयन करा लिया है।

अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड जम्मू-कश्मीर की ओर से 29 जून से लेकर 19 अगस्त तक यात्रा की तारीख निर्धारित की गई है। इस बार ये यात्रा 52 दिनों की होगी। 2023 में 61 और 2022 में 42 दिन की यात्रा थी। पंजीयन कराने के लिए लोगों को पहले जिला चिकित्सालय पंडरी से शारीरिक मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र लेना होगा। अस्पताल के ओपीडी इंचार्ज हेमंत दुबे ने बताया कि रोजाना 60-65 लोग स्वास्थ्य जांच के फॉर्म ले जा रहे हैं। अब तक 4 हजार से अधिक लोग प्रमाण पत्र के लिए फॉर्म ले जा चुके हैं।

Leave a Reply

Next Post

तीसरे चरण के चुनाव को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज उत्साहित, कहा- जनता कांग्रेस को जिताने का बना चुकी है मन…

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 03 मई 2024। छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के चुनाव को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज उत्साह से भरे नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में हमारा प्रचार अभियान चल रहा है. भाजपा और मोदी के खिलाफ में माहौल है. पहले और दूसरे चरण […]

You May Like

अति पिछड़े और कामकाजी समाजों को मिले सत्ता संगठन में भागीदारी- त्रिलोक श्रीवास....|....स्वतंत्र भारद्वाज को कोर्ट से मिली तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत....|....आचार्य अनिरुद्धाचार्य बोले- साइबर ठगी से सावधान रहना जरूरी....|....छत्तीसगढ़ के जंगलों में फिर दौड़ेंगे काले हिरण....|....छत्तीसगढ़ में सर्पदंश मुआवजा फर्जीवाड़ा....|....पीएम आवास योजना पर आमने-सामने....|....त्विशा शर्मा कांड में आरोपी गिरिबाला सिंह को हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं....|....बारिश न बने बाधा, इसलिए राहुल गांधी की सभा वाटरप्रुफ डोम में, तैयारियां शुरू....|....पीएम मोदी के जन्मदिन पर MP आएंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन....|....22 साल बाद स्विट्जरलैंड में सजेगी विश्व शतरंज की बिसात