तीसरे चरण के चुनाव को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज उत्साहित, कहा- जनता कांग्रेस को जिताने का बना चुकी है मन…

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 03 मई 2024। छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के चुनाव को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज उत्साह से भरे नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में हमारा प्रचार अभियान चल रहा है. भाजपा और मोदी के खिलाफ में माहौल है. पहले और दूसरे चरण के बाद भाजपा के बयान से स्पष्ट है कि कांग्रेस की सरकार बन रही है. जनता कांग्रेस को जिताने का मन बना चुकी है. कांग्रेस के पक्ष में जबरदस्त माहौल है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कलाकार बताते हुए कहा कि उनसे बड़ा कोई कलाकार नहीं हो सकता है. बीजेपी ने पहला चुनाव काले धन को लेकर लड़ा. दूसरा चुनाव पुलवामा को लेकर लड़े. इस बार उनके पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वे वे मुद्दे की बात नहीं कर कर केवल नाटक कर रहे हैं, इसलिए मैं कहता हूं कि वो कलाकार हैं।

वहीं राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव के बयान पर दीपक बैज ने कहा कि राहुल गांधी देश के नेता हैं. वह जिस सीट पर लड़ना चाह लड़ सकते हैं. अरुण साव का बयान कोई मायने नहीं रखता है. वहीं राधिका खेड़ा के मामले पर जांच रिपोर्ट को लेकर बैज ने कहा कि अभी हमारे पास समय है, जल्द ही जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखे. मोदी कर्नाटक में आरोपी के खिलाफ में प्रचार करने जा रहे हैं, पहले बीजेपी उसका जवाब दे. हमारे इंटरनेशनल खिलाड़ी पीएम आवास के सामने सड़क पर बैठे रहे. अगर बेटियों की चिंता है तो पूछने क्यों नहीं गए?

वहीं कैबिनेट मंत्री व बीजेपी लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को लेकर दीपक बैज ने कहा कि व्यक्तिगत रूप से पूछेंगे
तो बृजमोहन अग्रवाल बताएंगे कि वे चुनाव नहीं लड़ना चाहते, उन्हें बलि का बकरा बनाया गया है. वे बेमन से चुनाव लड़ रहे हैं, उनका लड़ने का मन नहीं था. जनता और उनके क्षेत्र के लोग चाह रहे हैं कि वही विधायक रहे. जनता बृजमोहन अग्रवाल को विधायक ही देखना चाहती है, इसलिए विकास उपाध्याय को सांसद बनाएगी।

Leave a Reply

Next Post

आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 04 मई 2024। (अनिल बेदाग) : अलंकृता सहाय वास्तव में बड़े समय पर और वास्तविक रूप से हावी रही हैं।  साल 2023 उनके लिए हर तरह से अभूतपूर्व रहा है।  चाहे वह अविश्वसनीय और चार्टबस्टर संगीत वीडियो हो या कुछ शीर्ष पुरस्कार और एक के […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट