पेंड्रा में अज्ञात असामाजिक तत्वों के दो जगहों पर लगाई आग, कार में आगजनी; जांच में जुटी पुलिस

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पेंड्रा 19 दिसंबर 2024। पेंड्रा में अज्ञात असामाजिक तत्वों के द्वारा दो अलग-अलग जगहों में आगजनी किये जाने का मामला सामने आया है। जहां पहले मामले में पोस्ट ऑफिस पतगवा के पोस्ट मेन की कार को आग लगाई गई तो दूसरी घटना में सड़क किनारे लकड़ी के आरामिल के सामने कार के विज्ञापन के लिए लगाए गए टेंट को भी आग लगा दी गई। पीड़ित पक्षों ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करा दी है, फिलहाल पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है। पेंड्रा थाना क्षेत्र के पतगवा गांव में रहने वाले संतोष शुक्ला, जो गांव में ही पोस्टमेन के पद पर पदस्थ हैं, उनके निवास स्थान के बाउंड्री में ही उनकी कार खड़ी रहती है। देर रात दो से तीन बजे के आसपास अज्ञात असामाजिक तत्वों के द्वारा कार को आग के हवाले कर दिया गया। लोगों की मदद से इन्होंने आग पर काबू पाने की काफी कोशिश  की। पर आग की लपटों ने कार को पूरी तरह से जला डाला। पीड़ित ने घटना की जानकारी तत्काल डायल 112 को दी। इसके बाद पीड़ित थाने पहुंचकर पूरी घटना की लिखित शिकायत कर दी है।

तो वहीं दूसरी घटना पेंड्रा मरवाही मुख्य मार्ग पर महावीर कॉम्प्लेक्स के सामने जायसवाल लकड़ी आरा मिल के सामने की है, जहां पर निजी कार कंपनी के द्वारा कार के प्रचार के लिए लगाए गए टेंट को भी देर रात असमाजिक तत्वों के द्वारा आग के हवाले कर दिया गया। राहत की बात यह हुई कि आग सिर्फ टेंट तक ही सीमित रही। अगर आग लकड़ी मिल में लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ की एक और उड़ान: रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर फ्लाइट सेवा शुरू; सीएम साय ने दिखाई हरी झंडी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर अम्बिकापुर 19 दिसंबर 2024। छत्तीसगढ़ विकास की दिशा में लगातार एक कदम आगे बढ़ा रहा है। इसी क्रम में आज गुरुवार को रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर हवाई सेवा की शुरुआत हुई। सीएम विष्णुदेव साय ने रायपुर के माना एयरपोर्ट पर हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया। विमान को वाटर कैनन […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड