प्रियंका गांधी पहुंची जगदलपुर: मां दंतेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना, 129 करोड़ के विकास कार्य जनता को अर्पित

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जगदलपुर/रायपुर 13 अप्रैल 2023। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बस्तर पहुंच चुकी हैं। वह दिल्ली से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ जगदलपुर आई हैं। दोनों नेता लालबाग में आयोजित कांग्रेस के ‘भरोसे के सम्मेलन’ में शामिल होने पहुंच गए हैं।बस्तरिया संस्कृति नाचा के साथ उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थल में भूपेश सरकार द्वारा किये गए कार्यो की प्रदर्शनी प्रियंका गांधी देखी। खुद भूपेश बघेल उन्हें ब्रीफिंग किया। इससे पहले मुख्यमंत्री उन्हें सभी नेताओं और मंत्रियों से मिलवाया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रियंका गांधी ने साथ मिलकर 128 करोड़ 99 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण किया है। कुल 49 विकास कार्यों जिसमें 62 करोड़ 29 लाख 47 हजार के 15 विकास कार्यों का लोकार्पण और 66 करोड़ 70 लाख से अधिक राशि के 34 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।  सम्मेलन में संभाग के सात जिलों से महिलाएं पहुंच रही हैं। साथ ही करीब एक लाख लोगों की भीड़ जुटने की संभावना है।

मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना का होगा शुभारंभ
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली पहुंचे हुए थे। वहां से प्रियंका गांधी के साथ फ्लाइट से जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर उतरे और दोपहर में लालबाग मैदान पहुंच गए हैं। दोनों नेता ‘भरोसे का सम्मेलन’ में शामिल होंगे। सम्मेलन में वे ‘मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना‘ का शुभारंभ करेंगे। सम्मेलन के बाद मुख्यमंत्री जगदलपुर से 3.05 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर रायपुर लौट आएंगे। दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किये गए है। 

गांधी-नेहरू परिवार के बस्तर संस्मरण की लगेगी फोटो प्रदर्शनी
सम्मेलन में नेहरू-गांधी परिवार के बस्तर से जुड़े संस्मरणों की फोटो प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है। ऐसे में बस्तर कांग्रेस कमेटी ने कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली है। फोटो प्रदर्शनी लगाने का उद्देश्य आदिवासियों और बस्तर से नेहरू गांधी परिवार के संबंधों के बारे में युवा पीढ़ी को जानकारी देना है। प्रदर्शनी के लिए पुरानी तस्वीरों का संग्रह किया गया है। लालबाग मैदान जहां पंडित जवाहर लाल नेहरू ने सम्मेलन को संबोधित किया था। उसी स्थल के समीप प्रियंका गांधी के लिए मंच तैयार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

फायरिंग और बमबाजी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कटनी 13 अप्रैल 2023। कटनी पुलिस ने रंगनाथ क्षेत्र में बंदूक से फायरिंग और बमबाजी करने वाले बदमाशों पर शिकंजा कसते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तारी किया है। रंगनाथ पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों का जुलूस निकालते हुए करीब एक किमी तक पैदल चलवाया, जिसके बाद […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण