कबड्डी मैच देखकर रात में लौट रहे युवकों पर दंतैल हाथी का हमला, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

वन विभाग ने सिलतरा सहित कलारबाहरा, उरपुट्‌टी, बरबांधा के लोगों को किया अलर्ट

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

धमतरी 29 सितंबर 2022। धमतरी के अरौद डुबान क्षेत्र के सिलतरा में बुधवार देर रात एक दंतैल हाथी ने 2 लोगों को कुचल दिया, इसमें एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घायल युवक को कांकेर जिले के नरहरपुर अस्पताल में भर्ती कराया है। धमतरी रेंजर महादेव कन्नौजे ने बताया कि चना गांव निवासी प्रियेश नेताम (26 वर्ष) और संदीप कुंजाम (26 वर्ष) कबड्डी का मैच देखकर घर लौट रहे थे। रास्ते में उनका एक दंतैल हाथी से सामना हो गया। दोनों युवक जब तक कुछ समझ पाते, तब तक हाथी ने दोनों युवकों को उठाकर खेत में फेंक दिया। इसके बाद इनमें से एक युवक प्रियेश को पैरों से भी कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक संदीप कुंजाम रातभर खेत के किनारे पड़ा रहा। सुबह ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने नरहरपुर के सरकारी अस्पताल में उसे भर्ती कराया। वन विभाग ने सिलतरा सहित कलारबाहरा, उरपुट्‌टी, बरबांधा के लोगों को अलर्ट किया है।

दो दिन पहले गरियाबंद जिले के पांडुका में 3 हाथियों का दल पहुंचा था। तीनों हाथी रविवार को अपने झुंड से बिछड़कर पांडुका क्षेत्र के नेशनल हाईवे से ग्राम नांगझर, पचपेड़ी से होते हुए कुम्हरमरा और तोरेंगा पहुंचे थे। यहां हाथियों ने किसानों की फसल को रौंद दिया था और इसके बाद धमतरी की ओर निकल गए थे। वन विभाग ने हथबंद, जलकुंभी, राजाडेरा, पठार, राजापड़ाव के ग्रामीणों को जंगल की ओर नहीं जाने के लिए अलर्ट कर दिया है।

15 सितंबर के आसपास भी हाथियों ने केरेगांव परिक्षेत्र के डोंगरीपारा, बागबुड़ा पारा, गेदरापारा, बरबांधा, बनबगौद, खड़ादाह, कुम्हड़ा समेत कई गांवों के किसानों की धान की फसल को नुकसान पहुंचाया था। मगरलोड ब्लॉक के हाथी प्रभावित ग्राम राजाडेरा, परसाबुड़ा, रेंगाडीह, हथबंध, जलकुंभी समेत अन्य गांवों के किसानों की फसल को भी दंतैल हाथियों ने जमकर नुकसान पहुंचाया था। अब प्रभावित किसानों ने इस क्षेत्र में फसल नुकसान के आकलन और सर्वे करने की मांग की है, ताकि उन्हें मुआवजा मिले।

Leave a Reply

Next Post

कोरिया और एमसीबी एसपी की सरपरस्ती में प्रधान आरक्षकों को लगाई गई लाल फित्ती

शेयर करे2 महिला और 33 पुरुष आरक्षक प्रधान आरक्षक के पद पर हुए पदोन्नत मो. साजिद खान/ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर सरगुजा 29 सितंबर 2022। सरगुजा पुलिस महानिरिक्षक के दिनांक 27 सितम्बर के आदेश के तहत आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर वर्ष 2022 की योग्यता सूची में जिला कोरिया और […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी