बेमेतरा में तूफान का कहर: राइस मिल में टीन शेड गिरने से दो मजदूरों की मौत, कई पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति ठप

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बेमेतरा 02 मई 2025। गुरुवार देर शाम को बेमेतरा जिले में आंधी-तूफान ने कहर बरपाया है। तेज हवाओं के कारण दर्जनों पेड़ गिर गए हैं, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है। वहीं, बारिश व तेज आंधी-तूफान से बचने के लिए राइस मिल के पास बैठे दो मजदूर के ऊपर मिल का का शेड गिर गया, इसमें दबने से दोनों मजदूर की मौत हो गई है। घटना देवकर पुलिस चौकी क्षेत्र के राखी-जोबा गांव स्थित राइस मिल की है। देर शाम को दोनों के शवों को निकाला गया, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस प्राकृतिक आपदा से दर्जनों राइस मिलों के टिन शेड और ग्रामीणों के कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए।

इलाके की सड़कों पर बड़ी संख्या में पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। वहीं सैकड़ों गांवों में बिजली के खंभे और तार टूटने से विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित रही। कई जगहों में ब्लैक आउट की स्थिति बनी हुई है। दोपहर तीन बजे से ही मौसम में बदलाव शुरू हो गया था, जिसके बाद तेज धूप अचानक काली घटाओं में छिप गई और 60 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई।

रायपुर में आंधी तूफान ने मचाई तबाही: कई इलाकों में बिजली रही गुल, रातभर परेशान रहे लोग, बिजली विभाग मौन

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीते दिनों आये आंधी-तूफान ने जमकर तबाही मचाई। शाम चार बजे के बाद आई तेज आंधी की वजह से रायपुरवासी काफी परेशान रहे। सबसे बड़ी परेशानी बिजली विभाग ने बढ़ा दी। कई इलाकों में दोपहर  के बाद से ही बिजली गुल हो गई तो कई क्षेत्रों में आंधी आने के वक्त शाम चार बजे के बाद बिजली चली गई। इसके बाद रायपुर के कई इलाके रातभर अंधेरे में रहे। पूरी रात बिजली गुल होने से लोग परेशान रहे। रातभर रतजगा किये। रातभर लोग बिना बिजली के ही बिताये। लोग रातभर बिजली विभाग को शिकायत करते रहे पर विभाग के तरफ से भारी उदासीनता बरती गई। कई जगह लोगों की शिकायत दर्ज नहीं की गई। कई फीडर केंद्रों पर कर्मचारी नदारद रहे। लोग इन केंद्रों पर पहुंचकर शोर-शराबा करते रहे पर किसी ने भी लोगों की फरियाद नहीं सुनी। बिजली विभाग के अधिकारियों के फोन बंद मिले। मोर बिजली 2.1 एप पर मैसेज दिखता रहा कि आंधी तूफान की वजह से बिजली लाइनों पर पेड़ गिरने की वजह से बिजली सप्लाई प्रभावित हुई है। बिजली कंपनी सीएसपीडीसीएल के कर्मचारी सुधार कार्य में लगे हुए हैं। कृपया धर्य बनाये रखें, लेकिन भीषण गर्मी के बीच लोगों का धर्य जवाब दे गया। लोग रातभर बेचैन रहे। महिलायें, बुजुर्ग, बच्चे सभी भीषण गर्मी में परेशान रहे। रातभर लोग सो नहीं पाये। 

बिजली विभाग के कर्मचारी रातभर बिजली दुरुस्त करने में ही लगे रहे। कहीं पर ट्रांसफार्मर पर खराबी रही तो कई जगह खंभों पर पेड़ गिर गये। कई जगह केबल टूटकर बिखरे हुए थे। विभागीय कर्मचारी इसे ठीक करने में ही इधर से इधर लगे रहे। सबसे ज्यादा परेशानी रायपुरा क्षेत्र के महादेवघाट इलाके में देखी गई। यहां के अधिकतर क्षेत्रों जैसे चंगोराभाठा, सत्यम विहार, शिवम विहार, सुंदरम विहार, मानसरोवर कॉलोनी, रायपुरा आदि क्षेत्रों के लोग परेशान रहे। रातभर बिजली नहीं आई। लोग विभाग के नंबर पर शिकायत के लिये कॉल करते रहे। गुस्साये लोग चंगाोराभाठा बिजली उप केंद्र पर पहुंचकर बिजली बहाल करने की मांग की, इस दौरान वहां पर कर्मचारी नदारद रहे। आक्रोशित लोग महापौर मीनल चौबे से मिलने पहुंचे तो उन्होंने इसे अपने क्षेत्र के बाहर का मामला होने का हवाला लिया। लोग रातभर रतजगा किये। ऐसे में कई क्षेत्रों में रात तीन बजे के बाद बिजली आई तो कहीं कुछ इलाकों में सुबह में बिजली आई। आंधी तूफान की वजह से पूरा जन जीवन प्रभावित रहा। 

शाम को आई तेज आंधी की वजह से पेड़ टूटकर गिर गया, तो कई जगह होर्डिंग्स  गिर गये। करीब 50-60 किमी की रफ्तार से हवाएं चली। इसका नजारा शहर अंदर में देखने को मिला। देवेंद्र नगर में सड़क पर राहगिरों के लिए बना शेड गिर गया। इस दौरान कई कार नीचे दब गई। जेसीबी की मदद से टीन शेड हटाया गया।

कई जगहों के पेड़ भी टूटकर सड़कों में गिर गए। कई घरों के टीन शेड भी हवा में उड़ गए। हालांकि इससे कोई जनहानि नहीं हुई है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन अंधड़ और बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले पांच दिनों तक प्रदेश में मेघगर्जन, तेज हवा और बारिश के आसार हैं। इस दौरान तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। एक दो जगहों पर 30-40 किमी रफ्तार से तेज हवा चलने और ओलावृष्टि के साथ बारिश होने की संभावना है। यह गतिविधि अगले पांच दोनों तक जारी रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Next Post

जब धुआं निगल जाएगा सूरज को! भारत-पाक परमाणु युद्ध से आएगा अंधेरा, शहर होंगे राख, तापमान लुढ़केगा 10 डिग्री नीचे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 02 मई 2025। कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए भयावह आतंकी हमले ने दक्षिण एशिया को एक बार फिर संकट की ओर धकेल दिया है। इस हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई, और इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप