‘जनता दिखाएगी कांग्रेस को आईना’ : पात्रा बोले- छत्तीसगढ़ सरकार ने किया धोखा, केन्द्र की योजनाओं को रोका

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 26 सितम्बर 2023। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर छत्तीसगढ़ जाकर झूठे वादे करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ के पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने अपने घोषणा पत्र में 316 वादे किए थे, जिनको राहुल गांधी और छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने अब तक पूरा नहीं किया है। भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि आने वाले समय में पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। राहुल गांधी कल छत्तीसगढ़ में थे, वहां उन्होंने इस बार भी कई झूठे वादे लोगों से किए और वक्त आ गया है कि भाजपा और छत्तीसगढ़ की जनता राहुल गांधी और कांग्रेस को आईना दिखाए।

भाजपा द्वारा छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ पहले ही छत्तीसगढ़ में जारी आरोप पत्र का जिक्र करते हुए पात्रा ने कहा कि 104 पेज का यह आरोप पत्र कांग्रेस सरकार द्वारा राज्य में किए गए घोटालों का पुलिंदा है। शराब से लेकर पीडीएस राशन, धान और चावल के वितरण और सड़क निर्माण तक हर क्षेत्र में घोटाला हुआ है। पात्रा ने छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार को ‘ठगेश सरकार’ कहकर संबोधित किया। छत्तीसगढ़ सरकार पर नक्सलियों के साथ मिलकर काम करने का बड़ा आरोप लगाते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस सरकार तो वहां नक्सलियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है।

उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण विरोधी विधेयक भाजपा सरकार लेकर आई थी, जिसका उद्देश्य प्रदेश के जनजातीय बंधुओं की संस्कृति और विचारों को संजोकर रखना था। लेकिन, कांग्रेस सरकार हमेशा इस बिल के विरोध में रही और धर्मांतरण को लगातार बढ़ावा दे रही है। किसान सम्मान निधि और तेंदूपत्ता संग्रह को लेकर बघेल सरकार की आलोचना करते हुए पात्रा ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता के मामले में भी प्रदेश सरकार पर हमला बोला। भाजपा की पिछली प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में शुरू की गई चरण पादुका एवं साड़ी वितरण योजना को रोकने की आलोचना की और साथ ही यह भी आरोप लगाया कि राज्य में कांग्रेस सरकार के 5 साल के कार्यकाल में लगभग 1 लाख बच्चियां गायब हुई हैं। केजरीवाल सरकार से तुलना करते हुए भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि केजरीवाल की तर्ज पर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा भी लगभग 600 करोड़ रुपये व्यक्तिगत प्रचार प्रसार में खर्च किए गए।

Leave a Reply

Next Post

एशियन गेम्स: किसान की बेटी ने भारत को दिलाया मेडल, रचा इतिहास

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर हांगझोउ 26 सितम्बर 2023। मध्य प्रदेश की 17 वर्षीय नेहा ठाकुर ने मंगलवार को यहां निंगबो के एनबीएक्स सेलिंग सेंटर में गर्ल्स डिंगी – आईएलसीए4 में रजत पदक के साथ एशियाई खेलों की नौकायन प्रतियोगिता में भारत का खाता खोला। 12वीं पास छात्रा नेहा, जिसने बहुत […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप