कंगना रनौत ने ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की कास्टिंग को बताया बड़ी गलती, आलिया भट्ट पर भी साधा निशाना

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

मुंबई 20 फरवरी 2022। कंगना रनौत बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज को निशाना बनाने से नहीं चूकतीं। हाल ही में उन्होंने ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के प्रमोशन के तरीके पर सवाल उठाए थे। ‘गंगूबाई’ को रिलीज होने में कुछ दिन बचे हैं। इस बीच कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट शेयर किया और फिल्म की कास्टिंग को सबसे बड़ी गलती बताया। कंगना ने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन उनकी स्टोरी पढ़कर किसी के लिए भी समझना इतना मुश्किल नहीं है। उन्होंने आलिया को ‘पापा की परी’ बताया और महेश भट्ट को ‘मूवी माफिया’। महेश भट्ट से कंगना का ये पंगा नया नहीं है।
कंगना लिखती हैं, ‘इस शुक्रवार 200 करोड़ जलकर राख होने वाले हैं। एक पापा (मूवी माफिया डैडी) की परी ( जो ब्रिटिश पासपोर्ट रखना पसंद करती है) के लिए, क्योंकि पापा मानते हैं रोमकॉम बिम्बो एक्टिंग कर सकती है। फिल्म की सबसे बड़ी चूक गलत कास्टिंग है। ये नहीं सुधरेंगे। (ये लोग बदलना भी नहीं चाहते) कोई आश्चर्य नहीं कि साउथ और हॉलीवुड की फिल्मों के लिए स्क्रीन जा रहे हैं। बॉलीवुड की किस्मत तब तक खराब रहेगी जब तक फिल्म माफिया के पास ताकत है।

‘हीरो और निर्देशक बहकावे के शिकार’

‘बॉलीवुड माफिया डैडी पापा, जिन्होंने अकेले ही फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के तरीके को बर्बाद कर दिया है उन्होंने कई बड़े निर्देशकों को इमोशनली बहला लिया और उन्हें ऐसे प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए दबाव बनाया जो औसत दर्जे के रहे। एक और उदाहरण इसकी रिलीज के तुरंद बाद सामने आएगा। जरूरत है लोग उनका मनोरंजन ना करें। इस शुक्रवार की रिलीज पर एक बड़ा हीरो और सबसे बड़ा निर्देशक भी उसके बहकावे के नए शिकार हैं।

आलिया पर पहले गुस्सा निकाला

इससे पहले जब एक बच्ची का वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह गंगूबाई की तरह एक्टिंग कर रही होती है तो कंगना ने कहा कि इस उम्र के बच्चों को सेक्सुलाइज करना सही नहीं है। सैकड़ों दूसरे बच्चे भी ऐसे ही करेंगे। कंगना पहले भी आलिया को नेपोटिज्म गैंग का हिस्सा बता चुकी हैं। वह उन्हें करण जौहर का पपेट बताती हैं।

Leave a Reply

Next Post

बिहारी बाबू होने के नाते मैं भी आहत... चरणजीत सिंह चन्नी के 'भैया' वाले बयान पर शत्रुघ्न सिन्हा भी नाराज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 20 फरवरी 2022। पंजाब में रविवार यानि 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। कांग्रेस के सीएम फेस चरणजीत सिंह चन्नी हाल ही में की गई टिप्पणी पर घिरे हुए हैं। भाजपा द्वारा इस मामले में उन पर कई हमले हो […]

You May Like

अमेरिका में कार्गों प्लेन गाड़ियों से टकराया, 5 मौतें:3 की हालत गंभीर....|....दिल्ली पीजी हादसा- मलबे से एक और शव मिला....|....सही गिनती, सही आंकड़े, सही हिस्सेदारी, सामाजिक न्याय: नाना भाऊ पटोले....|....बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत