अब एससीईआरटी और डायट में अलग से होगी शिक्षकों की भर्ती, मंजूरी मिली

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

देहरादून, 28 सितंबर 2026। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) के लिए अलग-अलग कैडर बनेगा। एससीईआरटी निदेशक बंदना गर्ब्याल के मुताबिक इसके लिए कार्मिक और वित्त विभाग की मंजूरी मिल चुकी है। जिसके बाद कैबिनेट में प्रस्ताव आएगा।

राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद एवं डायटों में अब तक माध्यमिक शिक्षा विभाग से शिक्षकों की तैनाती होती रही है। जबकि माध्यमिक शिक्षा विभाग में पहले ही शिक्षकों की कमी बनी है। यही वजह है कि विभाग में चार हजार से अधिक पदों पर अतिथि शिक्षकों की तैनाती की गई है लेकिन अब एससीईआरटी और डायट के लिए अलग-अलग कैडर बनाया जा रहा है।

इसके लिए तैयार ड्राफ्ट को अंतिम रूप दिया गया है। एससीईआरटी में असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसरों के पदों के साथ ही अपर निदेशक और निदेशक के पद होंगे। जबकि डायटों में प्रवक्ताओं के साथ ही उप प्राचार्य और प्राचार्य के पद होंगे। एससीईआरटी और डायट का अलग-अलग कैडर बनने से डायट में जहां पूरी तरह से अकादमिक संवर्ग के अधिकारियों और शिक्षकों की तैनाती होगी। वहीं, एससीईआरटी में अधिकारियों के पद प्रशासनिक संवर्ग के होंगे।

इनके लिए बनेगी नियमावली

एससीईआरटी और डायट में अभी माध्यमिक शिक्षा विभाग से तबादला पाकर शिक्षकों की तैनाती की जा रही है। निदेशालय और शासन स्तर से शिक्षक यहां तैनाती पा रहे हैं। अब अलग-अलग कैडर बनने से इनमें शिक्षकों की अगल से भर्ती होगी। इसके लिए अगल से नियमावली बनेगी। 

Leave a Reply

Next Post

हिमालय में मिलीं उपयोगी वनस्पतियां और फफूंद प्रजातियां

शेयर करेपारंपरिक ज्ञान के दस्तावेजीकरण की कमी भी उजागर छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           अल्मोड़ा, 28 सितंबर 2026। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय और जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के संयुक्त शोध में भारतीय हिमालय में 5,409 उपयोगी वनस्पति और फफूंद प्रजातियों की पहचान की गई है। इनमें बड़ी संख्या औषधीय पौधों की […]

You May Like

एमपी में मानसून विदाई की उल्टी गिनती शुरू....|....चंबा की धाविका सीमा से मिलीं पीटी ऊषा, दीं जीत की बधाई....|....हिमालय में मिलीं उपयोगी वनस्पतियां और फफूंद प्रजातियां....|....अब एससीईआरटी और डायट में अलग से होगी शिक्षकों की भर्ती, मंजूरी मिली....|....सितंबर की ठंड ने तोड़ा 24 साल का रिकॉर्ड....|....थप्पड़कांड पर सियासत: केजरीवाल समेत 'आप' नेताओं ने भाजपा को घेरा....|....विश्व पर्यटन दिवस पर जीपीएम जिले को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ जिला प्रमोशन अवॉर्ड’....|....उत्तर से लेकर दक्षिण तक हर तरफ डेंगू-मलेरिया का खतरा....|....'हुंकार' की टीम करेगी शिरकत; घरवालों को अनोखा टास्क देंगे सलमान....|....बिना बसाहट मकान खाली कराने का आरोप