अमित शाह ने नक्सलियों को भाई बताकर शहीद जवान और नक्सली हमले में मारे गये निर्दोष लोगों का अपमान किया माफ़ी मांगे

शेयर करे

भाजपा के लिए नक्सली भाई हो सकते हैं हमारे लिए हमारे जवान और नक्सल प्रभावित क्षेत्र की जनता भाई

भाजपा स्पष्ट करें नक्सलियों के साथ है या बस्तर के नागरिक और जवानों के साथ?

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 06 अप्रैल 2025। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलियों को भाई और अपना बताकर नक्सलियों से लोहा ले रहे हमारे जवानों के हौसला को तोड़ने काम किया है नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए हमारे जवानों एवं नक्सली हमले में मारे गए हमारे निर्दोष नागरिकों, झीरम घाटी कांड में शहीद कांग्रेस के नेताओं का अपमान किया है। अमित शाह का संबोधन बेहद ही निंदनीय और आपत्तिजनक है । भाजपा नेताओं के इस प्रकार के बयान से ही हिंसा करने वाले आतंक फैलाने वाले दहशतगर्दी करने वालों को बल मिलता है। अमित शाह एवं भाजपा को इस प्रकार के नक्सलियों को भाई बताने वाले संबोधन के लिए शहीद जवानों के परिजनों एवं प्रदेश के नागरिकों से माफी मांगना चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के पास नक्सलवाद खत्म करने कोई ठोस रणनीति नही है। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह नक्सलीयों का अपना भाई बताते है राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा नक्सलियों से गुगल के माध्यम से सुझाव मांगते है, फोन से चर्चा करने की बात करते है। सरकार दिग्भ्रमित है। भाजपा की सरकार बनते ही नक्सलवाद सिर उठाकर आतंक फैलाना शुरू किया इसकी मुख्य वजह नक्सलवाद को लेकर भाजपा का नरम रवैया है। 
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि अमित शाह ने अपने संबोधन में नक्सलियों को भाई और अपना बताकर भाजपा के चरित्र का पर्दाफाश किया है कि भाजपा हिंसा करने वालों के साथ है। भाजपा के 15 साल के शासनकाल के दौरान ही दक्षिण बस्तर के दो विकासखंड तक सीमित नक्सलवाद प्रदेश के 15 जिलों तक पहुंचा था और इसकी मुख्य वजह भाजपा सरकार की नक्सलियों के लए नरम रुख अपनाना उन्हें सहयोग करना ही रहा है, प्रदेश ने देखा है। पंजाब के रिटायर्ड डीजीपी केपीएस गिल को जब नक्सलवाद खत्म करने के लिए छत्तीसगढ़ भेजा गया तब तत्कालीन भाजपा की सरकार ने उन्हें वेतन लेने और मौज करने की सलाह दिया था। असम में भाजपा ने बोडो उग्रवादियों को भाजपा की सदस्य बनाया था भाजपा हमेशा से अपराधी तत्वों को संरक्षण देते रही है। अमित शाह एवं भाजपा प्रदेश की जनता से माफी मांगे।

Leave a Reply

Next Post

सत्ता के संरक्षण में धान खरीदी घोटाला, हर संग्रहण केंद्र में हजारों क्विंटल धान की कमी

शेयर करेसरकार बताए कि उपार्जन केंद्रों से गायब करवाए गए या खरीदी ही बोगस हुई? छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 06 अप्रैल 2025। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने साय सरकार पर धान खरीदी को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सत्ता के संरक्षण में बड़े पैमाने […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान