अपर्णा यादव का विधानसभा पर प्रदर्शन, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाया; अखिलेश बोले- 12 महिलाओं को तो भेजती भाजपा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

लखनऊ 18 अप्रैल 2026। संसद में महिला आरक्षण बिल पारित न हो पाने को लेकर सियासत तेज हो गई है। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने शुक्रवार देर रात विधानभवन के सामने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का झंडा जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वर्षों से लंबित इस बिल के पास न होने से महिलाओं को उनका अधिकार नहीं मिल पा रहा है। अपर्णा ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों की राजनीतिक इच्छा शक्ति की कमी के कारण महिला आरक्षण बिल अटका हुआ है। उधर, राज्य महिला आयोग की सदस्यों ने समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर भी प्रदर्शन किया। महिला आयोग की ओर से इस मामले में शनिवार को बड़ा प्रदर्शन करने की बात भी कही गई है।

अखिलेश बोले- प्रदर्शन के लिए कम से कम 12 महिलाओं को तो भेजती भाजपा 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा मुख्यालय पर प्रदर्शन को लेकर कहा कि भाजपा वाले लगभग 12 करोड़ महिलाओं वाले उत्तर प्रदेश में प्रदर्शन करने के लिए कम से कम 12 महिलाओं को तो भेजते।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बोले- आधी आबादी को उनका वाजिब हक नहीं मिला

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि आजादी के बाद से आधी आबादी को उनका वाजिब हक नहीं मिला। महिला आरक्षण की पहल का पूरा देश सराहना कर रहा है। अब इस विधेयक के विरोधियों को इसका खमियाजा भुगतना होगा।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी: पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी, चाकू से वार कर पिता-पुत्र को उतारा था मौत के घाट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 18 अप्रैल 2026। दक्षिण दिल्ली के सीआर पार्क थाना क्षेत्र के अलकनंदा-तारा अपार्टमेंट में पड़ोसी ने पैसे के लेनदेन के विवाद में चाकू से गोदकर राकेश सूद (60) और उनके बेटे करण सूद (33) की शुक्रवार रात हत्या कर दी। बीचबचाव में राकेश का […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला