हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ मौन प्रदर्शन करेंगे कांग्रेसी, कहा- हमारे पास सुप्रीम कोर्ट का भी विकल्प

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 08 जुलाई 2023। राहुल गांधी को लेकर गुजरात उच्च न्यायालय के फैसले पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता ने सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं से अनुरोध किया है कि फैसले के खिलाफ मौन प्रदर्शन करें। कांग्रेस का कहना है कि वे मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं। हाईकोर्ट ने शुक्रवार को मोदी उपनाम मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया और उनकी सजा को बरकार रखा। 

कांग्रेस नेताओं ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने पीसीसी के सभी नेताओं ने अनुरोध किया है कि राहुल गांधी के प्रति एकजुटता व्यक्त करने के लिए 12 जुलाई को गांधी प्रतिमाओं के सामने एक विशाल मौन सत्याग्रह आयोजित करें। गुजरात हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को बरकार रखते हुए राहुल गांधी की पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी। फैसले के बाद कांग्रेस ने आरोप लगाया कि यह भाजाप की साजिश है। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी के साथ जयराम रमेश ने प्रेस कांफ्रेंस किया। उन्होंने कहा कि कोर्ट जिस न्यायशास्त्र पर विचार कर रही है, वह अद्वितीय है। मानहानि कानून मामले में अब तक पारित किसी भी अन्य मामले में कोई समानता नहीं है। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने भी फैसले को निराशाजनक बताया है। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय का फैसला निराशजनक है। बावजूद इसके हम इसका पालन करेंगे। हमारे पास सर्वोच्च न्यायालय जाने का विकल्प है। राहुल गांधी से पीएम मोदी डरते हैं, इसलिए भाजपा साजिश रच रही है। 

भाजपा ने भी साधा निशाना
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिंघवी ने उन 66 दिनों का भी जिक्र किया, जिस वक्त कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था। उन्होंने बताया कि निचली अदालत के आदेश के खिलाफ 25 अप्रैल 2023  को अपील दायर की गई थी। 29 अप्रैल और दो मई 2023 को मामले की सुनवाई हुई थी। दो मई को फैसला सुरक्षित रख लिया गया, जिसे 66 दिनों बाद सात जुलाई को सुनाया गया। कांग्रेस के फैसले पर भाजपा ने भी जमकर निशाना साधा। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी तो लोगों का सिर्फ अपमान करते हैं। वे आदतन अपराधी है। कांग्रेस के आरोपों की निंदा करता हूं। राहुल गांधी को कोर्ट ने माफी मांगने का फैसला दिया लेकिन उन्होंने माफी नहीं मांगी, इसलिए उन्हें मुकदमे का सामना करना पड़ा। 

कांग्रेसी नेता बोले- हम राहुल के साथ हैं
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राहुल गांधी को मामले में अधिकतम सजा दी जा रही है। राहुल गांदी को लोकसभा में बोलने का मौका नहीं दिया जाता। मानहानि मामले में अधिकतम सजा हुई। आवास खाली करने के लिए कहा गया। हम उनके साथ हैं। कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बेंगलुरु में विरोध किया। शिवकुमार ने कहा कि यह बीजेपी की एक साजिश है। कोई भी फैसला राहुल गांधी को नहीं कर सकता।

Leave a Reply

Next Post

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए वेस्टइंडीज की टीम का एलान, 140 किग्रा वजनी इस खिलाड़ी को मिली जगह

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बारबाडोस 08 जुलाई 2023। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 12 जुलाई से डोमिनिका में दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इसके लिए विंडीज ने 13 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। 140 किलोग्राम वजनी स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडक रहकीम कॉर्नवॉल को […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप