भारतीय टीम में 3 बड़े बदलाव, लगभग 4 साल बाद टेस्ट टीम में इन खिलाड़ियों की धमाकेदार वापसी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 24 अक्टूबर 2024। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे क्रिकेट स्टेडियम में चल रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम में तीन बदलाव किए गए हैं: शुभमन गिल, अकाश दीप और वाशिंगटन सुंदर की वापसी हुई है, जबकि केएल राहुल, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को टीम से बाहर किया गया है। वाशिंगटन सुंदर ने मार्च 2021 के बाद पहली बार टेस्ट मैच खेला है। न्यूजीलैंड की टीम में भी एक बदलाव हुआ है। तेज गेंदबाज मैट हेनरी चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं, उनकी जगह मिचेल सेंटनर को टीम में शामिल किया गया है। इससे पहले, सीरीज का पहला टेस्ट बेंगलुरु में खेला गया था, जिसमें न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी, और वह सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाए हुए हैं।

Leave a Reply

Next Post

परोपकारी और सामाजिक कारणों से समाज में योगदान देना चाहती है चाहत खन्ना

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 25 अक्टूबर 2024। अभिनेत्री चाहत खन्ना प्रतिभा का एक पावरहाउस और न केवल ऑन-स्क्रीन बल्कि ऑफ-स्क्रीन भी एक ताकत रही हैं। बहुत सी महिलाएं जो ऑन-स्क्रीन अभिनेत्रियों के रूप में काम करती हैं, वे समाज और उसके आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान