हरियाणा में करारी हार से हतप्रभ कांग्रेस: सैलजा ने साधा निशाना-जिम्मेदारी तो तय करनी ही होगी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

हरियाणा 09 अक्टूबर 2024। हरियाणा विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार हार से प्रदेश कांग्रेस स्तब्ध है। पार्टी में घमासान मच गया है। साथ ही प्रदेश नेतृत्व पर सवाल उठने लगे हैं। खुद सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा ने प्रदेश नेतृत्व पर निशाना साधा है। सैलजा ने कहा है कि प्रदेश नेतृत्व की जिम्मेदारी पर चर्चा करनी होगी। कहां पर किसकी कमी रही, यह हाईकमान देखेगा। अपनी कमियों के बारे में सोचना होगा। एक टीवी चैनल से बातचीत में कुमारी सैलजा ने कहा कि हमें 60 से अधिक सीटें जीतने की उम्मीद थी, लेकिन परिणाम इसके उलट आए हैं। हम सभी को मंथन की जरूरत है। इस समय पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को कांग्रेस हाईकमान ने फ्री हैंड दे रखा है और उनके ही समर्थक चौधरी उदयभान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। कुमारी सैलजा शुरू से ही संगठन नहीं बनाने को लेकर भी सवाल उठाती रही हैं। इसके अलावा, लोकसभा और विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण को लेकर सैलजा हाईकमान के सामने नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं।

अब हुड्डा विरोधी खेमा एक बार फिर से एक्टिव होने की तैयारी में है, ताकि विरोधी खेमे को तव्वजो मिल सके। संभावना है कि एक बार फिर सभी विरोधी मिलकर हाईकमान के सामने अपनी बात रखेंगे और प्रदेश नेतृत्व बदलाव की मांग करेंगे। एकजुट होने वाले नेताओं में कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला, कैप्टन अजय यादव समेत अन्य नेता शामिल हैं। वहीं, किरण चौधरी हुड्डा खेमे से नाराज होकर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जा चुकी हैं।

सीएम पद को लेकर दावेदारी से खुलकर सामने आई गुटबाजी

चुनाव के परिणाम से पहले ही कांग्रेसी नेता इतने उत्साहित थे कि वे सीएम बनने को लेकर लाबिंग करने में जुट गए। भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला सीएम बनने को लेकर दावा जताते रहे। इससे पार्टी में खुलकर गुटबाजी सामने आई। खास बात ये रही कि हाईकमान की ओर से भी नेताओं की बयानबाजी पर कोई नियंत्रण नहीं किया गया।

Leave a Reply

Next Post

बड़ा फैसला, शराब-मांसाहार का सेवन करने वाले पुलिसवालों की महाकुंभ में नहीं लगेगी ड्यूटी; सिर्फ इनकी तैनाती

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   प्रयागराज 09 अक्टूबर 2024। प्रयागराज महाकुंभ में शराब पीने वाले और मांसाहार का सेवन करने वाले पुलिसकर्मियों की ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। डीजीपी मुख्यालय ने सभी कमिश्नरेट और रेंज से प्रयागराज भेजे जाने वाले पुलिस बल के संबंध में इसका विशेष ध्यान देने को कहा है। साथ […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन