‘आपको टीम पसंद नहीं तो मैच मत देखिए’, अश्विन के नाम पर भड़के सुनील गावस्कर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 22 अगस्त 2023। एशिया कप के लिए भारतीय टीम में युजवेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन को नहीं रखे जाने पर कुछ फैंस निराश हैं। वह लगातार सोशल मीडिया पर इस बारे में लिख रहे हैं। भारत ने 17 सदस्यीय टीम में तीन स्पिनर के तौर पर रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को चुना है। अश्विन और चहल को नजरअंदाज किया गया है। भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने इस बहस को बेकार बताया है। उन्होंने कहा है कि टीम को लेकर विवाद नहीं होनी चाहिए। कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने टीम चयन के दौरान कहा था कि किसी के लिए दरवाजे बंद नहीं हुए हैं। टीम में सिर्फ 17 खिलाड़ी ही रखे जा सकते हैं। ऐसे में संयोजन को देखते हुए कुछ खिलाड़ियों को बाहर रखा गया है। गावस्कर टीम चयन पर चर्चा के लिए एक न्यूज चैनल के साथ जुड़े हुए थे। इसी दौरान एक फैन ने अश्विन को लेकर सवाल पूछा तो वह भड़क गए।

‘विवाद पैदा करना बंद करें’
भारत के पूर्व ओपनर ने कहा, ”हां, कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो मानेंगे कि वे भाग्यशाली हैं, लेकिन टीम का चयन हो चुका है। इसलिए अश्विन के बारे में बात मत करो। विवाद पैदा करना बंद करें। यह अब हमारी टीम है। यदि आपको यह पसंद नहीं है तो मैच मत देखिए लेकिन यह कहना बंद करें कि उसे चुना जाना चाहिए था या किसी और को होना चाहिए, यह गलत मानसिकता है।”

किसी के साथ गलत नहीं हुआ: गावस्कर
सैमसन, चहल, अश्विन या सुंदर का नाम लिए बिना गावस्कर ने कहा कि कोई भी यह दावा नहीं कर सकता कि उनके साथ गलत हुआ। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि कोई भी खिलाड़ी यह दावा कर सकता है कि उसके साथ अन्याय हुआ है। 17 सदस्यीय एशिया कप टीम में अनुभवी और इन-फॉर्म खिलाड़ियों को चुना गया है। गावस्कर ने राहुल को चुनने के फैसले का भी समर्थन किया, जिन्हें एक नई समस्या हो गई है और वह दो सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं हो सकते हैं।

राहुल को लेकर गावस्कर ने कहा, ”यह देखना होगा कि उनकी चोट कैसी है। एशिया कप जीतना महत्वपूर्ण है लेकिन लक्ष्य विश्व कप है। इसलिए अगर टीम प्रबंधन केएल राहुल को विश्व कप टीम में चाहता है तो मुझे लगता है कि यह सही है कि उन्होंने थोड़ी सी परेशानी के बावजूद उन्हें एशिया कप के लिए चुना है। जहां तक भारत का सवाल है, अभी 11 दिन बाकी हैं। किसी परेशानी से निकलने के लिए इतना समय काफी है। मुझे लगता है कि केएल राहुल ने अतीत में भारत के लिए जो कुछ किया है, उसके बाद उन्हें मौका देना उचित होगा।”

‘विश्व कप जीतना लक्ष्य’
गावस्कर ने आगे कहा, “एशिया कप के लिए जो टीम चुनी गई है वह एक अच्छी टीम है। हमें विश्व कप के लिए 15 खिलाड़ी इसी टीम से लेने चाहिए। जब आप भारत के लिए खेलते हैं तो हर मैच महत्वपूर्ण होता है। आपको हमेशा हर मैच जीतने का प्रयास करना चाहिए। एशिया कप एक बड़ा टूर्नामेंट है, लेकिन विश्व कप जीतना पूरी तरह से अलग है, इसे एशिया कप जीत से दोहराया नहीं जा सकता है। इसलिए आपको बड़ी तस्वीर देखनी होगी। अगर वे एशिया कप जीतते हैं, तो बहुत अच्छा है लेकिन लक्ष्य विश्व कप जीतना है।

Leave a Reply

Next Post

शिक्षा से सर्वांगीण विकास संभव- मुंशीप्रेमचंद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 22 अगस्त 2023। 15 दिवसीय प्रस्तुति पर कनाट्य कार्यशाला के दौरान संगम नाट्य समिति के बैनर तले मुंशी प्रेमचंद की कहानी बड़े भाई साहब का नाट्य रूपांतरण तैयार किया गया। यह कार्यशाला गुरुघासीदास विवि के काली मंदिर प्रांगण में पूर्ण हुई, इसके बाद आज इसका […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप