सीएम रेखा गुप्ता ने जारी किया वाट्सएप नंबर, अब दिल्लीवासी घर बैठे दे सकते हैं बजट पर अपना सुझाव

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 03 मार्च 2025। दिल्ली विधानसभा का आज आखिरी दिन है और इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दिल्ली का नया बजट 24 से 26 मार्च के बीच आएगा।इस बजट की खास बात यह होगी कि इसमें हर वर्ग के लोगों के सुझाव शामिल किए जाएंगे। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारियों को यह निर्देश दिए गए हैं कि वे लोगों से सुझाव लें और इन सुझावों को बजट में शामिल किया जाए। इसके लिए, जनता से सुझाव लेने के लिए सीएम ने एक व्हॉट्सएप नंबर और वेबसाइट जारी की है। उन्होंने बताया कि खासकर महिलाएं, विद्यार्थी और व्यापारी समुदाय से सुझाव लिए जाएंगे।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि दिल्ली सरकार 24 से 26 मार्च के बीच विधानसभा में 2025-26 के लिए ‘विकसित दिल्ली’ बजट पेश करेगी। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों के सुझावों को शामिल करके बजट तैयार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इसे जनता का बजट बनाने के लिए हम 5 मार्च को विधानसभा परिसर में विभिन्न महिला संगठनों के प्रतिनिधियों से मिलेंगे। इसके अलावा, हम 6 मार्च को शिक्षा क्षेत्र के हितधारकों और व्यापारियों के साथ चर्चा करेंगे।” उन्होंने एक ईमेल आईडी और एक व्हाट्सऐप नंबर भी साझा किया, जहां दिल्ली के निवासी बजट के लिए अपने सुझाव भेज सकते हैं।

गुप्ता ने दोहराया कि BJP के ‘संकल्प पत्र’ में किए गए सभी वादों को पूरा किया जाएगा और उनकी सरकार इस दिशा में युद्ध स्तर पर काम कर रही है। गुप्ता ने कहा कि विधानसभा में अब तक CAG की केवल दो रिपोर्ट पेश की गई हैं और उनमें पहले ही पिछली Aap के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ कई भ्रष्टाचार के आरोप उजागर हो चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘‘कैग की 12 और रिपोर्ट अभी पेश की जानी हैं तथा और भी अनियमितताएं सामने आने की संभावना है।” संवाददाता सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद और मनजिंदर सिंह सिरसा मौजूद थे। 

Leave a Reply

Next Post

'आगामी चुनावों के लिए एकजुट हैं कांग्रेस नेता', बैठक के बाद बोले राहुल गांधी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 03 मार्च 2025। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि केरल में पार्टी के नेता आगामी उद्देश्यों के मद्देनजर “एकजुट” हैं। गांधी का यह बयान शुक्रवार को कांग्रेस के शीर्ष नेताओं द्वारा केरल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले रणनीति […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप