4 राज्यों में 5 दिनों तक जमकर बरसेंगे बादल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अभी निजात नही

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 23 नवंबर 2021 । भारत में लोगों को बारिश से अभी निजात मिलने की संभावना नहीं है। भारतीय मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में मध्यम से भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है। तटीय कर्नाटक में तो इस वक्त भी भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मंगलवार और बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश की सभावना जताई है। 

आईएमडी ने अगले पांच दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 24 नवंबर से 26 नवंबर तक भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। दक्षिणी राज्यों में लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त है। बारिश के चलते बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। राज्यों के नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बारिश की वजह से कई लोगों की अभी तक मौतें हो चुकी हैं, वहीं सैकड़ों लोग अब भी लापता हैं। 

इन राज्यों में मध्यम से भारी बारिश की आशंका

मौसम पर नजर रखने वाली एक निजी संस्था ने बताया कि अगले दो से चार दिनों के भीतर केरल, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, तटीय आंध्र प्रदेश, कोंकण, गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और तेलंगाना में मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही ओडिशा, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और गुजरात के भी कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। केरल में बारिश आफत बनकर बरस रही है। बारिश के चलते राज्य के कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई हैं। अभी तक आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, करोड़ों रुपये की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। 

कर्नाटक में बारिश से बिगड़े हालात

कर्नाटक में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन ठप है। कर्नाटक में 24 लोगों की मौत हो चुकी हैं। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के कई हिस्सों में पानी भर गया है। कई झीलों के उफान पर होने से येलाहंका और महादेवपुरम में निचले इलाकों और अपार्टमेंट के बेसमेंट में पानी घुस गया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने कहा कि बारिश और बाढ़ से राज्य के विभिन्न हिस्सों में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों और पुलों की मरम्मत के लिए 500 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हें पहली किस्त के तौर पर एक लाख रुपये तुरंत देने का निर्देश दिया गया है। आंशिक रूप से जिनके घर क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हें भी पैसे दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

सिक्ख विरोधी टिप्पणी पर घिरी कंगना, अब एसजीपीसी ने की गिरफ्तारी की मांग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 23 नवंबर 2021। अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहने वालीं अभिनेत्री कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। जौनपुर में देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होने के बाद अब शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने “सिख विरोधी टिप्पणी” के लिए कंगना रनौत […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान