एमवी फोटोवोल्टिक पावर लिमिटेड का आईपीओ 11 नवंबर से खुलेगा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

(अनिल बेदाग)

मुंबई 07 नवंबर 2025। सौर ऊर्जा क्षेत्र की अग्रणी कंपनी एमवी फोटोवोल्टिक पावर लिमिटेड अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) मंगलवार, 11 नवंबर, 2025 को खोलने जा रही है, जो 13 नवंबर तक खुला रहेगा। कंपनी ने ₹2 अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड ₹206 से ₹217 तय किया है। एंकर निवेशकों के लिए बोली की तिथि 10 नवंबर निर्धारित की गई है।

इस आईपीओ में ₹2,143.86 करोड़ के नए शेयर जारी होंगे, जबकि प्रमोटर मंजूनाथ दोंती व शुभा मंजूनाथ दोंती ₹756.14 करोड़ के शेयर बेचेंगे। 18 वर्षों के अनुभव के साथ कंपनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी शुद्ध एकीकृत सौर पीवी मॉड्यूल और सौर सेल निर्माता है, जिसकी उत्पादन क्षमता क्रमशः 7.80 गीगावाट और 2.94 गीगावाट है। कंपनी भारत में टोपकोन तकनीक अपनाने वाली अग्रणी सौर सेल निर्माताओं में शामिल है।

Leave a Reply

Next Post

120 बहादुर का ट्रेलर बना देशभक्ति का सिनेमाई महाकाव्य

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर (अनिल बेदाग) मुंबई 07 नवंबर 2025। एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़ की बहुप्रतीक्षित फिल्म 120 बहादुर का शानदार ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। ट्रेलर की शुरुआत महानायक अमिताभ बच्चन की गूंजती आवाज़ से होती है, जो इसे भावनात्मक गहराई और देशभक्ति से भर देती है। […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव