इंदौर में लव जिहाद पर बड़ा हंगामा, विधायक गोलू शुक्ला और रामगोपाल दास महाराज भी थाने पहुंचे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

इंदौर 03 फरवरी 2024। इंदौर में एक युवक द्वारा नाबालिग लड़की को परेशान करने के मामले में शुक्रवार देर रात हंगामा हुआ। मामला इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि कृष्णपुरा के पास हिंदू संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने एक युवक को पकड़ा। वह एक नाबालिग लड़की को परेशान कर रहा था। कार्यकर्ताओं ने उसे रोका तो विवाद हो गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने युवक को पीट दिया और फिर पकड़कर थाने ले आए। थाने में युवक के परिजन भी कुछ देर के बाद पहुंच गए।

लड़की को परेशान कर रहा था युवक
कार्यकर्ताओं ने थाने में आरोप लगाया कि युवक नाबालिग लड़की के साथ हरकत कर रहा था। वह उसे रास्ते में परेशान कर रहा था तब उसे पकड़ा। समझाने पर वह विवाद करने लगा, इसलिए उसे पकड़कर थाने लाए। थाने में भी विवाद बढ़ गया। खालपुरा राम मंदिर से रामगोपाल दास जी और अन्य लोग भी यहां पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद यहां पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर कुछ देर में विधायक गोलू शुक्ला के साथ कई नेता और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता पहुंच गए। 

लव जिहाद और पाक्सो का केस दर्ज करने की मांग
हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक पर लव जिहाद Love Jihad व पाक्सो एक्ट Pocso Act में केस दर्ज करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाए कि युवक पहले भी इस तरह की हरकत करता रहा है। 

Leave a Reply

Next Post

सीएम नीतीश कुमार ने बहुमत से पहले मंत्रियों को दिया विभाग; गृह नहीं ले सकी भाजपा, वित्त मिला

शेयर करे्र छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पटना 03 फरवरी 2024। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह विभाग पर अपना हक कायम रखा है। इसके साथ ही वित्त मंत्री की जिम्मेदारी पारंपरिक रूप से भारतीय जनता पार्टी को दी है। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को वित्त विभाग दिया गया है। बिहार विधानसभा में 12 […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत