कमरभर पानी पार कर स्कूल पहुंच रहे बच्चे

admin
शेयर करे

गरियाबंद में बारिश से कच्ची सड़क तालाब बनी, 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर, 07 अगस्त 2026। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक उत्तर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। हालांकि कल यानी 8 अगस्त के बाद प्रदेश में बारिश की तीव्रता और इसका दायरा धीरे-धीरे कम होने के आसार हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 1 जून से अब तक प्रदेश में सामान्य से 7% कम बारिश हुई है, जिसे सामान्य श्रेणी में रखा गया है।

गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड के खासरपारा में लगातार बारिश से कच्ची सड़कें तालाब बन गई हैं। हालात ऐसे हैं कि बच्चों को कमरभर पानी पार कर स्कूल जाना पड़ रहा है। बच्चे रोजाना खासरपारा से टेकनपारा तक जान जोखिम में डालकर इस सड़क को पार करते हैं।

रायपुर सबसे गर्म, पेंड्रा रोड सबसे ठंडा

प्रदेश में गुरुवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रायपुर और दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रहा।

रायपुर का मौसम

शहर में आज (7 अगस्त) बादल छाए रहने और एक-दो दौर की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Leave a Reply

Next Post

बिलासपुर में मलेरिया का बढ़ा खतरा...आदिवासी महिला की मौत

शेयर करेजिले में 40 से ज्यादा मरीज, 18 एक्टिव केस, MLA ने स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर उठाए सवाल छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर, 07 अगस्त 2026। बिलासपुर जिले में मलेरिया का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। कोटा क्षेत्र की 37 वर्षीय बैगा महिला की मलेरिया से मौत की पुष्टि के […]

You May Like

भोपाल में गोवंश के अवशेष मिलने पर बवाल....|....जनजातीय गौरव दिवस: धार के डही पहुंचे राज्यपाल और मुख्यमंत्री....|....जापान में लक्ष्य सेन का जलवा: लगातार दूसरा सुपर 500 खिताब जीता....|....अमेरिका में हवाई यात्रा पर संकट बरकरार....|....मृत्युदंड पर रोक लगाने की मांग से भारत ने बनाई दूरी....|....जनजाति गौरव दिवस या जल-जंगल-जमीन की लूट को छिपाने का पाखंड - दीपक बैज....|....धवन से गेल तक क्रिकेट के दिग्गजों का जमावड़ा, सुपर 90 सीजन 4 के लिए सातों टीमें तैयार....|....19 लोगों की जान ले चुका कबरा हाथी....|....इंदौर में सड़क पर विवाद के बाद खूनी संघर्ष....|....उज्जैन की वैश्य टेकरी में फिर होगी खुदाई