मुख्यमंत्री ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर उन्हें किया नमन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 14 नवंबर 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । उन्होंने बाल दिवस पर सभी बच्चों सहित प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि पंडित नेहरू को बच्चे बहुत प्रिय थे, बच्चे भी उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते थे। इसी स्नेह और प्रेम के कारण पंडित नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।
       मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि राज्य सरकार ने पंडित नेहरू के पदचिन्हों पर चलते हुए कई महत्त्वपूर्ण निर्णय लिये हैं। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल शुरू किए गए हैं। इसी तर्ज पर हिन्दी मीडियम स्कूल भी प्रारंभ किए जा रहे हैं। बच्चों में कुपोषण को दूर करने के लिए प्रदेश मुख्यमंत्री सुपोषण योजना शुरू की गई है। इससे लगभग 2 लाख से ज्यादा बच्चे कुपोषण से मुक्त हो गए हैं।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री दाई दीदी क्लीनिक : 1.27 लाख से ज्यादा महिलाओं का हुआ निःशुल्क इलाज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 14 नवंबर 2022। मुख्यमंत्री दाई दीदी मोबाइल क्लीनिकों के माध्यम से अब तक राज्य में करीब 1709 कैम्प लगाएं जा चुके हैं। इनसे रायपुर, बिलासपुर एवं भिलाई नगर निगम क्षेत्र की गरीब स्लम बस्तियों में रहने वाली एक लाख 27 हजार 558 महिलाओं एवं बच्चियों […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड