दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

गुजरात, 08 सितंबर 2026। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का आयोजन कई साल से दिल्ली में आयोजित हो रहा था। मगर इस साल यह आयोजन गुजरात में किया जाएगा। इस पर शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’ के निर्देशक राहुल ढोलकिया ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाए हैं। जानें क्या बोले राहुल? 

क्या था राहुल का पोस्ट

निर्देशक राहुल ढोलकिया ने इस आयोजन के गुजरात में होने का विरोध किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘मुझे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की मेजबानी के लिए दिल्ली से कोई खास लगाव नहीं है, लेकिन मैं गुजरात में इसे स्थानांतरित करने पर सवाल उठाता हूं। गुजरात ही क्यों? जब आप किसी दूसरे शहर/राज्य में पुरस्कार देने की परंपरा तोड़ रहे हैं, तो क्यों न यह सम्मान उस राज्य को दिया जाए जिसने सिनेमा में योगदान दिया हो? जैसे महाराष्ट्र, केरल या तमिलनाडु। या हैदराबाद जैसा शहर भी हो सकता है।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुकें है राहुल 

2007 में निर्देशित फिल्म ‘परजानिया’ के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। फिल्म की कहानी 2002 में हुए गुजरात दंगों की पृष्ठभूमि पर आधारित थी। फिर उन्होंने शाहरुख खान द्वारा अभिनीत फिल्म ‘रईस’ का निर्देशन किया। फिल्म की कहानी गुजरात के एक शराब तस्कर पर बनाई गई थी।

नेशनल फिल्म अवॉर्ड के बारे में 

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का आयोजन गुजराज में होगा। 22 सितंबर को होने वाले इस आयोजन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  पुरस्कार प्रदान करेंगी। 

  • इस साल 2024 में बनी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म घोषित किया गया है। 
  • वहीं फिल्म की मुख्य अभिनेत्री यामी गौतम ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता है। 
  • अभिनेता ममूटी को  फिल्म ‘ब्रह्मयुगम’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया जाएगा। 
  • फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए कार्तिक आर्यन को संयुक्त रुप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से नवाजा जाएगा। 
  • रणदीप हुड्डा को फिल्म ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ के लिए बेस्ट डेब्यू निर्देशक के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'

शेयर करेउज्जैन में प्रशासन पस्त, संत बोले- यह चमत्कार नहीं तो क्या है? छत्तीसगढ़ रिपोर्टर            उज्जैन, 08 सितंबर 2026। उज्जैन के अति प्राचीन खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा के विस्थापन को लेकर मंदिर के बाहर आज भी साधु-संतों और हिंदूवादी संगठनों का जमावड़ा लगा हुआ है। उनका कहना है कि […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प