बस्तर पंडुम के नाम पर सरकार ने भ्रष्टाचार किया – दीपक बैज

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर, 02 अक्टूबर 2026। बस्तर पंडुम के नाम से सरकार ने भारी भ्रष्टाचार किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राष्ट्रपति, केंद्रीय गृहमंत्री के आगमन पर टेंट, कुर्सी, पंडाल के आदि लगाने के नाम पर 6 करोड़ 14 लाख से अधिक गड़बड़ी की गई। 3 दिनों के कार्यक्रम में फूल माला पर 28 लाख रू. खर्च किया गया। यही नहीं ग्रीन रूम बनाने में 42 लाख रू. खर्च किया गया। इतने तो पक्का परमानेंट आराम गाह बन जाता। कपड़े के साईड वाल पर 44 लाख खर्च किया गया। कारपेट के नाम पर 33 लाख खर्च किया गया। कुर्सी-टेबल आदि में 12.5 लाख खर्च किया गया। आर्टिस्टिक लगाने में एक दिन का 16.84 लाख खर्च किया गया। राष्ट्रपति के एक दिन के प्रवास में वेलकम एरिया में 17.5 लाख रू. खर्च किया गया। बस्तर का आम आदिवासी रोज जीवन जीने के लिए संघर्ष कर रहा, महुआटोरा वनोपज संग्रहण जिसकी आजीविका का साधन है। उसी आदिवासी की संस्कृति के नाम पर फिजूल खर्ची आदिवासियों को मुंह चिढ़ाने वाली है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जो पैसा दिखावे में खर्च किया गया, उसको आदिवासियों की बेहतरी पर खर्च होना था। 6.14 करोड़ में तो पिछली बारिश से टुटे दर्जनों पुल, पुलिया, सड़क बन जाते, जितना खर्चा टेंट, कुर्सी, आदि पर खर्च किया, उतने में तो सिमेंट का पक्का डोम बना जाता। बस्तर पंडुम आदिवासियों के संस्कृति, रूढ़िवादी परंपरा एवं संस्कृति त्यौहार है, यह सरकार का कोई आयोजन नहीं है। सरकार ने इसे अपने आत्म प्रचार का माध्यम बनाने की कोशिश किया। इसमें किए गए भ्रष्टाचार ने बस्तर का आदिवासियों को अपमानित किया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार बस्तर के नाम लूट खसोट और झूठी प्रदर्शनी लगाने बंद करें। बस्तर वासियों के हालात सुधर जायेंगे? बस्तर के लोग खुद आत्मनिर्भर बनना चाहते है। बस्तर वासियों के नाम पर घोटाला करना बंद करें। इसके पहले भी बस्तर ओलम्पिक के नाम पर घोटाला किया गया। 1539 का टैªक सूट 2499 में खरीदा गया था। बस्तर के तेंदूपत्ता संग्राहकों के जूते में घोटाला करने से सेफ्टी शू खरीदा गया। बस्तर संभाग की पंचायतो को देने के लिये 1 करोड़ नहीं है। गृहमंत्री के दौरे पर खर्च करने के लिये करोड़ो रूपये आ गया। बस्तर सरकार ने बस्तर पंडुम में घोटाला कर बस्तरवासियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है।

Leave a Reply

Next Post

कामर्शियल गैस के दामों में बढ़ोतरी मोदी सरकार का जनता पर महंगाई और बोझ- कांग्रेस

शेयर करेमोदी राज में महंगाई बेतहाशा बढ़ी, गरीब और मध्यम वर्ग परेशान छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर/, 02 अक्टूबर 2026। कामर्शियल गैस के दामों में बढ़ोतरी मोदी सरकार का जनता पर महंगाई और बोझ है।  प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि मोदी सरकार ने कामर्शियल सिलेंडर के दामों में 62.50 रू. […]

You May Like

छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई शुरू....|....‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी....|....मुंबई में फिर गूंजेगा गरबा, 11 से 19 अक्टूबर तक सजेगा रंग रास 2026....|....शूलिनी विश्वविद्यालय ने रचा नया मुकाम....|....पीएम किसान मानधन योजना में छत्तीसगढ़ के 25 लाख किसान पात्र, लेकिन पंजीयन सिर्फ 2.02 लाख क्यों? - कांग्रेस....|....कामर्शियल गैस के दामों में बढ़ोतरी मोदी सरकार का जनता पर महंगाई और बोझ- कांग्रेस....|....बस्तर पंडुम के नाम पर सरकार ने भ्रष्टाचार किया - दीपक बैज....|....बस्तर बाढ़ विभीषिका के दृष्टिगत विशेष राहत पैकेज और दीर्घकालिक बाढ़ प्रबंधन की मांग....|....एसईसीएल मुख्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, स्वच्छता ही सेवा व स्पेशल कैंपेन 6 के तहत हैप्पी रन का आयोजन....|....कैप्टन स्मित मच्छार ने जख्मी हालत में बचाई लोगों की जान