शून्य डिग्री में सलमान खान का जुनून! छह घंटे बर्फीले पानी में रहकर की ‘मातृभूमि’ की शूटिंग

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अनिल बेदाग

मुंबई, 17 नवंबर 2026। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपनी फिल्मों में किरदार को जीवंत बनाने के लिए किस हद तक जा सकते हैं, इसकी एक झलक उनकी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ की शूटिंग के दौरान देखने को मिली। फिल्म के निर्देशक अपूर्व लाखिया ने खुलासा किया है कि सलमान ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण सीक्वेंस के लिए शून्य डिग्री के आसपास तापमान वाले बर्फीले पानी में लगातार शूटिंग की।

खास बात यह है कि इस दृश्य को मुंबई के स्टूडियो में फिल्माने की योजना थी, लेकिन सलमान खान चाहते थे कि पर्दे पर वास्तविकता नजर आए। इसके बाद पूरी टीम ने असली लोकेशन पर शूटिंग करने का फैसला किया। अपूर्व लाखिया के मुताबिक, सलमान और अन्य कलाकार रोजाना करीब छह घंटे तक जमा देने वाले पानी में रहते थे। गीली वर्दी में ही शॉट्स के बीच खाना खाते थे। जिस सीक्वेंस को एक दिन में पूरा करने की उम्मीद थी, उसे शूट करने में ढाई दिन लग गए।

Leave a Reply

Next Post

आबकारी विभाग के ओवर रेटिंग और वसूली तंत्र की भेंट चढ़ा मैदानी कर्मचारी, यह आत्महत्या नहीं भ्रष्ट सिस्टम द्वारा की गई हत्या है - दीपक बैज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर, 17 नवंबर 2026। आबकारी विभाग और सरकारी शराब दुकानों में जारी भ्रष्टाचार एवं वसूली के तांडव ने एक होनहार युवक की जान ले ली है। आज रायपुर से आई यह खबर बेहद झकझोर देने वाली है कि सिलतरा रायपुर के सरकारी शराब दुकान के सुपरवाइजर प्रशांत […]

You May Like

धान खरीदी में भाजपा सरकार की तुगलकी नीति, 15 जनवरी के बाद ही डीओ का नियम किसानों और समितियों के साथ धोखा - कांग्रेस....|....आबकारी विभाग के ओवर रेटिंग और वसूली तंत्र की भेंट चढ़ा मैदानी कर्मचारी, यह आत्महत्या नहीं भ्रष्ट सिस्टम द्वारा की गई हत्या है - दीपक बैज....|....शून्य डिग्री में सलमान खान का जुनून! छह घंटे बर्फीले पानी में रहकर की ‘मातृभूमि’ की शूटिंग....|....भारत की रक्षा को मिलेगी इजरायली तकनीक की ताकत, आरआरपी डिफेंस और मैकटेक की बड़ी साझेदारी....|....भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय....|....चीन की चुनौती के लिए टेक्नोलॉजी गठबंधन....|....फिटनेस के लिए नहीं चाहिए महंगे उपकरण....|....तेंदुलकर के संन्यास को 13 साल पूरे....|....रायपुर में रिटायर्ड रेलकर्मी से 7.49 लाख की ठगी....|....नाबालिग किशोरी का अवैध गर्भपात कराने वाली महिला डॉक्टर गिरफ्तार