कांग्रेस अभियान समिति के अध्यक्ष दास का इस्तीफा, चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन की ली जिम्मेदारी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 11 जून 2024। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता भक्त चरण दास ने ओडिशा कांग्रेस अभियान समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ओडिशा विधानसभा और लोकसभा चुनावों में अपेक्षित परिणाम न हासिल कर पाने के कारण इस्तीफा दिया है। उन्होंने राज्य कांग्रेस की विफलता की नैतिक जिम्मेदारी ली और अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। 

ऐसे हैं ओडिशा विधानसभा चुनाव के नतीजे
विधानसभा चुनावों में इस बार भाजपा ने कमाल कर दिया और चुनाव में बंपर जीत हासिल की। पार्टी ने राज्य की 78 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं सत्तारूढ़ दल बीजद ने 51 सीटों पर जीत हासिल की। इसके अलावा, कांग्रेस मात्र 14 सीटों पर ही जीत दर्ज कर सकी। इसके अलावा, अन्य दल और निर्दलीय चार सीटों पर विजयी रहे। 

इन सीटों पर जीती कांग्रेस: राजगांगपुर, बासुदेवपुर, भवानीपटना, जी उदयगिरी, बाराबती-कटक, सनाखेमुंडी, महाना, गुनुपुर, बिस्साम कटक, रायगढ़, लक्ष्मीपुर, जेपोर, पोटांगी, चित्रकोंडा

ऐसे हैं ओडिशा लोकसभा चुनाव के नतीजे
विधानसभा चुनावों के साथ-साथ भाजपा ने लोकसभा चुनावों में भी बंपर जीत हासिल की है। भाजपा ने यहां 21 में से 20 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं कांग्रेस मात्र एक ही सीट पर सिमट कर रह गई। हालांकि, सत्तारूढ़ दल बीजद लोकसभा चुनावों में इस बार खाता तक नहीं खोल सका। 

2019 ओडिशा चुनावों का हाल
2019 के विधानसभा चुनावों में बीजद को 112 सीटें मिली थीं। जबकि भाजपा को 23 सीटें, कांग्रेस को नौ, सीपीआई एम को एक और एक सीट निर्दलीय के खाते में गई थी। इस चुनाव में बीजद को करीब 45 फीसदी वोट मिले थे। जबकि भाजपा को करीब 33 फीसदी वोट मिले थे। कांग्रेस के खाते में 16 फीसदी वोट और अन्य को 6 फीसदी वोट मिले थे।

Leave a Reply

Next Post

वैष्णव ने फिर संभाला रेल मंत्रालय का कार्यभार, कहा- पीएम का रेलवे पर फोकस, क्योंकि यह आम आदमी की सवारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 11 जून 2024। तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नरेंद्र मोदी ने सोमवार शाम को अपने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा किया। मोदी ने अपने पुराने सिपहसालारों पर भरोसा करते हुए मंत्रिमंडल में किसी बड़े बदलाव से गुरेज किया है। कैबिनेट […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर