राज्यपाल रमेन डेका ने योग दिवस पर IGKV परिसर में किया योगाभ्यास, बोले- योग से स्वस्थ समाज का निर्माण संभव

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 21 जून 2026। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने सहभागिता की। इस दौरान विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि योग भारत की सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है, जिसने पूरी दुनिया को स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन का मार्ग दिखाया है। उन्होंने कहा कि आज की व्यस्त और तनावपूर्ण जीवनशैली में योग व्यक्ति को शारीरिक ऊर्जा, मानसिक शांति और भावनात्मक स्थिरता प्रदान करता है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति का समग्र विकास संभव है और वह जीवन की चुनौतियों का बेहतर ढंग से सामना कर सकता है।

योग दिवस कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने विश्वविद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया और लोगों से पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के साथ स्वच्छ और हरित वातावरण भी भविष्य की पीढ़ियों के लिए उतना ही आवश्यक है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक अनुज शर्मा, राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी और महापौर मिनल  चौबे सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने नागरिकों के साथ योग और प्राणायाम कर नियमित योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Next Post

SECL कुसमुंडा खदान में फिर हादसा: 150 फीट गहरी खाई में पलटा डंपर, कर्मचारी की मौत; हड़ताल पर उतरे कर्मचारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 21 जून 2026। कोरबा जिले की एसईसीएल कुसमुंडा खदान में लगातार हो रहे हादसों से कर्मचारियों में भारी रोष है। बीते रात एक ट्रेलर हादसे में ड्राइवर की मौत के बाद, शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक और दुर्घटना हुई। इसमें डंपर पलटने से एक विभागीय […]

You May Like

बस्तर के संसाधन ही नहीं, स्थानीय युवाओं के सपने भी छीन रही है भाजपा सरकार -कांग्रेस....|....भारतमाला सड़क में दरार डबल इंजन की सरकार के भ्रष्टाचार का नमूना - कांग्रेस....|....ट्रेड लाइसेंस के नाम से गुमटी, ठेला, छोटे मंझौल व्यापारियों से सलाना 30 हजार रु. वसूली बंद हो....|....यूसीसी से आदिवासियों के अधिकारों का हनन बर्दाश्त नहीं किया जायेगा - दीपक बैज....|....वास्तु-ज्योतिष की दुनिया में डॉ. खोजा की धमाकेदार एंट्री....|....स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू....|....मुंबई में दिखी देश की 15 बेमिसाल बुनाई परंपराएं....|....डेयरी ब्रांड मिल्की मिस्ट का बड़ा दांव! 11 अगस्त को खुलेगा आईपीओ....|....शिपरॉकेट आईपीओ की धमाकेदार दस्तक....|....छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कराने पर उम्रकैद, मददगारों को जेल होगी