अनंत-राधिका की सगाई में जमकर थिरका अंबानी परिवार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 20 जनवरी 2023। मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की गुरुवार को राधिका मर्चेंट के साथ सगाई हुई। सगाई का यह कार्यक्रम अंबानी के मुंबई स्थित आवास एंटीलिया में आयोजित हुआ, जिसमें कई बडे़ नाम शामिल हुए। सगाई के दौरान अंबानी परिवार भी जमकर थिरका। जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता अंबानी, बड़े बेटे आकाश और उनकी पत्नी श्लोका मेहता, बेटी ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पीरामल मंच पर एक हिंदी गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। अंबानी परिवार के डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। 

बता दें कि अनंत और राधिका लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं। अंबानी परिवार के लगभग हर आयोजन में राधिका नजर आती हैं। बता दें कि राधिका मर्चेंट के पिता वीरेन मर्चेंट एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ हैं। राधिका की स्कूलिंग मुंबई से हुई है। इसके बाद राधिका ने न्यूयॉर्क से राजनीति और अर्थशास्त्र की पढ़ाई की। इससे पहले बीती 29 दिसंबर को राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की रोका सेरेमनी हुई थी। यह कार्यक्रम राजस्थान के राजसमंद जिले के नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में हुआ था। राधिका मर्चेंट एक प्रशिक्षित शास्त्रीय नृत्यांगना हैं। 

वहीं मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत की बात करें तो उन्होंने अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की है और वह रिलायंस के जियो प्लेटफॉर्म और रिलायंस रिटेल वेंचर्स से जुड़े रहे हैं। अनंत फिलहाल रिलायंस के ऊर्जा कारोबार का नेतृत्व कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

सुप्रीम कोर्ट से बिहार सरकार को बड़ी राहत, जातीय जनगणना के खिलाफ सभी यचिकाएं खारिज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 20 जनवरी 2023। सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में जाति आधारित जनगणना कराने के बिहार सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली विभिन्न याचिकाओं पर विचार करने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को संबंधित उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने और कानून के अनुसार […]

You May Like

घर से साथ निकलीं तीन सहेलियां, तालाब में मिलीं तीनों की लाशें....|....इंजीनियरिंग कॉलेज के खाने को लेकर छात्रों का हंगामा....|....पंजाब सरकार का कर्मचारियों को तोहफा....|....जयपुर की बड़ी चौपड़ में भीषण आग....|....पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर कराया गया खाली....|....एमपी में मानसून की आखिरी बाजी बाकी: 21 सितंबर तक फिर बरसेंगे बादल....|....धर्म बांधता नहीं बल्कि मुक्त करता है: मोहन भागवत....|....इंदौर: 37 किमी दूर छुपा है कुदरत का अनोखा खजाना....|....हिमाचल में ठंड की दस्तक, केलांग में 3.8°C पहुंचा तापमान....|....लाडली के जन्मदिन पर घर आने का किया था वादा, लौटे पर तिरंगे में लिपटे हुए