नमो एप पर जन मन सर्वे में पहले ही दिन 5 लाख से अधिक लोग शामिल; सरकार के काम पर दिए अपने जवाब

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 11 जून 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में नमो एप पर जन मन सर्वे की शुरुआत का पहला दिन शानदार रहा। लॉन्च के 26 घंटे के भीतर देशभर से पांच लाख से अधिक लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। सोशल मीडिया पर सर्वे की जानकारी साझा करते हुए पीएम मोदी ने लोगों से भारत की विकास यात्रा पर अपनी राय देने की अपील की। मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, आपकी राय सबसे महत्वपूर्ण है! नमो एप पर इस सर्वे में हिस्सा लें और हमें बताएं कि आप भारत की 11 वर्षों की विकास यात्रा को कैसे देखते हैं। यह सर्वे केंद्र सरकार की नीतियों और योजनाओं पर आम जनता की राय जानने का एक बड़ा प्रयास है।  

यूपी से सर्वाधिक भागीदारी, दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र
आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन सर्वे में उत्तर प्रदेश की सर्वाधिक भागीदारी रही। यूपी से सबसे अधिक 1,41,150 जवाब भेजे गए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र से 65,775, तमिलनाडु से 62,580, गुजरात से 43,590 और हरियाणा से 29,985 प्रतिक्रियाएं मिली हैं।

 लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सीधी भागीदारी का मौका है ये सर्वे
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, नमो एप का ‘जन मन सर्वे’ नागरिकों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सीधे भागीदारी का मौका देता है। इसमें जनता राष्ट्रीय सुरक्षा, शासन, सांस्कृतिक गौरव, युवा विकास जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर सरकार के कामकाज का आकलन कर सकते हैं। इस पर अपनी राय व्यक्त कर सकते हैं। इससे न सिर्फ जनता अपनी बात कह सकती है बल्कि सरकार को संकेत भी दे सकती है कि किन योजनाओं और नीतियों को लोगों में समर्थन मिल रहा है और कहां सुधार की जरूरत है। यह सर्वे नए भारत के निर्माण में आम जन को सहभागी बनने की भावना को साकार करता है।

77% लोगों ने हर प्रश्न का दिया जवाब
सर्वे में शामिल 77% लोगों ने पूरा सर्वे पूरा किया है, जो नागरिकों की गंभीर भागीदारी को दर्शाता है। एक अधिकारी ने कहा, यह अनूठा सर्वे लोगों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल करने तथा उन्हें प्रमुख राष्ट्रीय मुद्दों और सरकारी पहलों पर अपनी राय व्यक्त करने के लिए सशक्त बनाने के लिए तैयार किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

वैभव पराशर की "वीपी क्राफ्ट मॉडल्स मैनेजमेंट" की अनोखी उपलब्धि

शेयर करे (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुम्बई 11 जून 2025। मायानगरी मुम्बई मे प्रतिदिन हजारों लड़कियां मॉडल बनने आती हैं मगर उन्हें इस दिशा मे कैसे काम पाना है यह उन्हें नहीं पता होता। मुम्बई स्थित एजेंसी “वीपी क्राफ्ट मॉडल्स मैनेजमेंट” एक ऐसी कम्पनी है जिसने अब तक हजारों ल़डकियों […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप